फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपके पास भी है होंडा की यह कार?: अमेरिका में रिकॉल हुई 6.35 लाख से अधिक गाड़ियां, जानें क्या है इसकी वजह

Wed, 11 Nov 2026 12:27 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • होंडा 6.35 लाख गाड़ियां रिकॉल हुई।
  • इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग सॉफ्टवेयर में खराबी पाई गई।
  • पावर स्टीयरिंग असिस्ट हो सकता है बंद।
  • तीन होंडा और एक्यूरा मॉडल प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
होंडा की लाखों गाड़ियां रिकॉल - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा ने अमेरिका में अपनी 6,35,808 गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला किया है। इन वाहनों में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग असिस्ट सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्या सामने आई है। इस खराबी की वजह से स्टीयरिंग सिस्टम फेलसेफ मोड में जा सकता है। जिससे पावर स्टीयरिंग असिस्ट बंद हो सकता है। ऐसे में ड्राइवर के लिए गाड़ी को मोड़ना मुश्किल हो सकता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इस रिकॉल में एक्युरा और होंडा के चुनिंदा मॉडल शामिल हैं। कंपनी प्रभावित गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग कंट्रोल यूनिट को मुफ्त में रीप्रोग्राम करेगी।
विज्ञापन


किन गाड़ियों को किया गया रिकॉल?
एनएचटीएसए के अनसुार, होंडा के इस रिकॉल से अमेरिका में बेची गई तीन मॉडल रेंज प्रभावित हैं। इनमें होंडा और उसकी प्रीमियम कार ब्रांड एक्यूरा (Acura) की गाड़ियां शामिल हैं।

प्रभावित मॉडल

मॉडल ईयर

एक्यूरा TLX

2021-2025

एक्यूरा MDX

2022-2024

होंडा पायलट

2023-2025

कुल मिलाकर इन मॉडल्स की 6,35,808 गाड़ियों को रिकॉल किया जा रहा है।

क्या थी समस्या?
  • इस रिकॉल की मुख्य वजह इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग असिस्ट सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी है। सॉफ्टवेयर की खराबी के चलते स्टीयरिंग सिस्टम फेलसेफ मोड में जा सकता है।
  • ऐसा होने पर गाड़ी का पावर स्टीयरिंग असिस्ट काम करना बंद कर सकता है। इससे ड्राइवर को स्टीयरिंग घुमाने में ज्यादा परेशानी हो सकती है। खासतौर पर गाड़ी को मोड़ते समय उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। इससे सड़क पर दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।
अब कंपनी क्या करेगी?
  • हालांकि इस समस्या के बाद कंपनी ने प्रभावित गाड़ियों को ठीक करने का तरीका भी बातया है। कंपनी के डीलर इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग कंट्रोल यूनिट को रीप्रोग्राम करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए वाहन मालिकों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। यानी प्रभावित गाड़ियों के मालिक अपने नजदीकी डीलर के पास जाकर इस समस्या को मुफ्त में ठीक करवा सकेंगे।
  • साथ ही होंडा की ओर से प्रभावित वाहनों के मालिकों को रिकॉल से जुड़े नोटिफिकेशन लेटर भेजे जाएंगे। इन पत्रों को दिसंबर 2026 के आसपास भेजे जाने की उम्मीद है। इसके जरिए मालिकों को अपनी गाड़ी में मौजूद खराबी और उसे ठीक कराने की प्रक्रिया की जानकारी मिल सकती
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें