नए कलर ऑप्शंस और कीमत
2026 Honda Rebel 500 अब दो नए रंगों पर्ल ब्लैक और पर्ल स्मोकी ग्रे में मिलेगी। वहीं, इसके टॉप मॉडल Rebel 500 SE में एक नया पर्ल ब्लू कलर दिया गया है। यह बाइक जनवरी 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। बेस मॉडल की कीमत 6,799 डॉलर (करीब 6 लाख रुपये) और SE वेरिएंट की कीमत 6,999 डॉलर (करीब 6.15 लाख रुपये) रखी गई है।
यह भी पढ़ें - Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा बोले- अगर भारत ने इस एक चीज पर ध्यान दिया, तो चीन की ऑटो इंडस्ट्री की नींद उड़ जाएगी
भारत में वेरिएंट और कीमत
भारत में फिलहाल Honda Rebel 500 की कीमत करीब साढ़े 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। भारत में यह सिर्फ एक वेरिएंट में उपलब्ध है, जो कि सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) के तौर पर आती है। इसे केवल होंडा बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप (गुरुग्राम, मुंबई और बंगलूरू) से खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - SUV: अब भारतीय सड़कों पर एसयूवी का बोलबाला, हैचबैक कारों से दूर हो रहे खरीदार! रिपोर्ट में खुलासा
इंजन और परफॉर्मेंस डिटेल्स
Rebel 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह इंजन 8,500 rpm पर 45.5 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 43.3 Nm का टॉर्क देता है। इसका पावर डिलीवरी खासतौर पर लो और मिड-रेंज पर बेहतर ग्रिप और स्मूथनेस के लिए ट्यून की गई है।
यह भी पढ़ें - Diwali Sedan Car Discount: दिवाली पर इन सेडान कारों पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, इस कार पर तो ₹2.25 लाख तक की छूट
कंफर्ट और कंट्रोल के लिए बेहतरीन सेटअप
इस क्रूजर बाइक में मजबूत ट्यूबलर स्टील फ्रेम, आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे शोवा के ड्यूल शॉक्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 296 mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 240 mm का डिस्क ब्रेक है। साथ ही ड्यूल-चैनल ABS से सेफ्टी और बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें - EV: गौतम सिंघानिया बोले- इलेक्ट्रिक वाहनों को 'राजनीतिक रूप से प्रचारित' किया जा रहा है, इन्हें खिलौना समझें
होंडा की मिड-साइज क्रूजर स्ट्रैटेजी
Rebel 500 के लॉन्च के साथ ही होंडा ने भारत के प्रीमियम मिड-कैपेसिटी क्रूजर सेगमेंट में एंट्री ली थी। इसका मकसद था उन राइडर्स को लक्ष्य करना जो एक आरामदायक, स्टाइलिश और हाईवे पर भी दमदार परफॉर्मेंस बाइक चाहते हैं। अब नए रंगों के साथ यह बाइक फिर से एक ताजा आकर्षण लेकर आई है।
यह भी पढ़ें - Luxury Cars: गुजरात में जैन समुदाय ने दिखाई समझदारी, खरीदीं 186 लग्जरी कारें, बचाए 21 करोड़ रुपये, जानें डिटेल
यह भी पढ़ें - Diwali Car Delivery: दिवाली पर लेने जा रहे हैं नई कार? शोरूम से निकलने से पहले जरूर चेक करें ये अहम चीजें