फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा रेबेल 300 भारत में हुई लॉन्च: ई-क्लच के साथ आई नई क्रूजर, आखिर किस बाइक से होगा मुकाबला?

Tue, 25 Aug 2026 04:25 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा रेबेल 300: होंडा ने आखिरकार प्रीमियम क्रूजर बाइक होंडा रेबेल 300 को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास बात है कि इसमें एडवांस्ड ई-क्लच वेरिएंट भी पेश किया गया है। जो राइडर को क्लच लीवर खींचे बिना गियर बदलने की सुविधा देती है। आइए जानते हैं कि इस नई क्रूजर बाइक की कीमत, फीचर्स और बुकिंग की डिटेल्स....
विज्ञापन
होंडा रेबेल 300 भारत में लॉन्च - फोटो : powersports.honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी मोस्ट-अवेटेड प्रीमियम क्रूजर बाइक होंडा रेबेल 300 को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।  भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 2.22 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। होंडा ने इस बाइक में सेगमेंट-फर्स्ट ई-क्लच वेरिएंट भी पेश किया है, जो बिना क्लच लीवर खींचे गियर बदलने की आधुनिक तकनीक देता है। इसे सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से मुकाबला करने के लिए उतारा गया है।
विज्ञापन


होंडा रेबेल 300 की कीमत कितनी है?
  • होंडा रेबेल 300 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.22 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं ई-क्लच वेरिएंट के लिए 40 हजार ज्यादा चुकाने होंगे और इसकी कीमत 2.62 लाख (एक्स-शोरूम) है। बाइक की बुकिंग पूरे देश में पांच हजार में शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी अक्तूबर 2026 के मध्य से शुरू होने की बात कही गई है।
  • यह बाइक होंडा के बिगविंग डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेची जाएगी। इसलिए खरीदारी से पहले अपने आसपास बिगविंग आउटलेट और सर्विस सुविधा की उपलब्धता जरूर जांचना बेहतर रहेगा।

ई-क्लच बना रहा है सबसे बड़ा फर्क
  • रेबेल 300 की सबसे खास बात इसका ई-क्लचस सिस्टम है। यह तकनीक क्लच के एंगेजमेंट और डिसएंगेजमेंट को ऑटोमैटिक तरीके से संभालती है।
  • इसका मतलब है कि राइडर क्लच लीवर खींचे बिना गियर बदल सकता है। जरूरत पड़ने पर मैन्युअल तरीके से क्लच का इस्तेमाल करने का विकल्प भी मौजूद रहता है।
  • शहर में बार-बार ट्रैफिक, सिग्नल और स्टॉप-स्टार्ट राइडिंग के दौरान यह फीचर खास तौर पर उपयोगी हो सकता है। इससे बार-बार क्लच दबाने की जरूरत कम होती है और बाएं हाथ की थकान भी घट सकती है।
विज्ञापन

Classic 350 का क्लच इससे कैसे अलग है?
  • यहां पर ई-क्लच और असिस्ट-एंड-स्लिप क्लचके बीच अंतर समझना जरूरी है। क्लासिक 350 में असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच मिलता है। यह क्लच लीवर को हल्का बनाता है और तेज डाउनशिफ्ट के दौरान रियर व्हील के हॉप को कम करने में मदद करता है। हालांकि, गियर बदलते समय राइडर को क्लच लीवर खुद ऑपरेट करना पड़ता है।
  • दूसरी ओर, रेबेल 300 का ई-क्लच सिस्टम क्लच ऑपरेशन को ऑटोमेट कर सकता है। यही तकनीक दोनों बाइक्स के बीच बड़ा अंतर पैदा करती है।

इंजन में कौन आगे?
  • होंडा रेबेल 300 में 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। बाइक में 2-चैनल ABS और Honda रोडसिंक को सपोर्ट करने वाला TFT डिस्प्ले भी मिलता है।
  • वहीं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में 349cc एयर या ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स और डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है।
  • यानी इंजन क्षमता और टॉर्क के मामले में क्लासिक 350 का पलड़ा भारी है, जबकि रेबेल 300 अपनी टेक्नोलॉजी और कनेक्टेड फीचर्स से अलग पहचान बनाने की कोशिश करती है।
  • इसके अलावा इनके कीमतों में भी बड़ा अंतर देखने को मिलता है।रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की मौजूदा शुरुआती कीमत ₹1.87 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसके मुकाबले रेबेल  300 की शुरुआती कीमत ₹2.22 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें