फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda-Nissan: होंडा, निसान के नतीजे खामियों को करेंगे उजागर, क्योंकि विलय का सौदा होने वाला है नाकाम

Mon, 10 Feb 2025 05:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटर कंपनी और निसान मोटर कंपनी के बीच अल्पकालिक गठबंधन का संभावित विफल होना दोनों कंपनियों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन शायद एक के लिए ज्यादा।
विज्ञापन
Nissan Motor and Honda Cars - फोटो : Nissan Motor, Honda Cars
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा मोटर कंपनी और निसान मोटर कंपनी के बीच अल्पकालिक गठबंधन का संभावित विफल होना दोनों कंपनियों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन शायद एक के लिए ज्यादा।
विज्ञापन


निसान, जो वर्षों से नेतृत्व परिवर्तन और पुराने मॉडल की समस्या से जूझ रही है, अगर होंडा का अधिग्रहण अस्वीकार कर देती है तो खुद को मुश्किल में डाल सकती है। वहीं, होंडा भले ही अपने कमजोर प्रतिद्वंद्वी को संभालने से बच गई हो, लेकिन वह भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। यह इलेक्ट्रिक वाहनों की वैश्विक दौड़ में पिछड़ रही है, जहां चीन की कंपनियां, जैसे कि BYD (बीवाईडी), तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

Geely’s Zeekr X Electric Car - फोटो : Zeekr
डील से बनती एक बड़ी कार कंपनी
अगर यह सौदा सफल होता, तो यह दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक बनती, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं से मुकाबला करने की क्षमता बढ़ती। अगर अकेले होंडा और निसान को छोड़ दिया जाए, तो वैश्विक बिक्री के आधार पर वे आठवें और नौवें स्थान पर हैं। और उन्हें चीन की Geely Automobile Holdings Ltd. (गीली ऑटोमोबाइल होल्डिंग्स लिमिटेड)द्वारा पीछे छोड़े जाने का खतरा है। गीली के विशाल साम्राज्य में Zeekr (जीकर), Volvo (वोल्वो) और Lotus (लोटस) जैसे ब्रांड शामिल हैं।

Honda Cars - फोटो : Honda
तीसरी तिमाही के नतीजे करेंगे भविष्य की तस्वीर साफ
होंडा और निसान गुरुवार को तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगे, जिन्हें एक सप्ताह के लिए इसलिए टाल दिया गया था क्योंकि दोनों कंपनियां डील को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रही थीं। इन नतीजों से पता चलेगा कि डील टूटने के बाद दोनों कंपनियां कैसी स्थिति में रहेंगी।

होंडा के लिए दिसंबर 31 को समाप्त तीन महीनों में 407 अरब येन (2.7 अरब डॉलर) का ऑपरेटिंग इनकम अनुमानित है। जबकि निसान का ऑपरेटिंग इनकम सिर्फ 51.5 अरब येन रहने का अनुमान है।

Nissan X-Trail SUV - फोटो : Nissan Motor India
निसान के लिए मुश्किल समय
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन स्थित अनुसंधान फर्म पेल्हम स्मिथर्स एसोसिएट्स की ऑटोमोटिव विश्लेषक जूली बूते के अनुसार, निसान बहुत ज्यादा आशावादी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हाइब्रिड कारों की मांग फिर से बढ़ी है और चीन में ईवी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन निसान इन दोनों क्षेत्रों में पिछड़ रही है।

निसान ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह 9,000 नौकरियों में कटौती करेगी, उत्पादन क्षमता में पांचवां हिस्सा घटाएगी और अपनी वार्षिक लाभ अनुमान में 70 प्रतिशत की कटौती करेगी। बिना किसी फैक्ट्री को बंद किए लागत कम करने की इसकी योजना को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। और कंपनी अब गुरुवार के नतीजों से पहले एक मजबूत पुनर्गठन योजना तैयार करने की कोशिश कर रही है।

2024 Honda Amaze - फोटो : PTI
होंडा की मजबूती, लेकिन चुनौतियां बनी हुईं
जब होंडा और निसान ने दिसंबर में अपने गठबंधन की घोषणा की, तो यह स्पष्ट था कि यह समान स्तर का सौदा नहीं था। होंडा की बाजार कीमत निसान से पांच गुना अधिक है और पिछली तिमाही में इसकी ऑपरेटिंग इनकम निसान से आठ गुना अधिक रही।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि होंडा वैश्विक ऑटो उद्योग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से मुक्त है। जापानी कार निर्माता कंपनियां BYD जैसी चीनी ईवी कंपनियों से पिछड़ रही हैं, जो दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं और जापान में भी प्रवेश करने की तैयारी कर रही हैं।

Honda Car - फोटो : Honda
होंडा की बिक्री में संभावित सुधार
रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ ऑटो विश्लेषक तात्सुओ योशिदा के अनुसार, होंडा अपनी तिमाही लाभ में बढ़ोतरी की रिपोर्ट कर सकती है। क्योंकि चीन, दक्षिण पूर्व एशिया और जापान में कमजोर बिक्री को अमेरिका में अच्छी बिक्री और लाभदायक मोटरसाइकिल व्यवसाय ने संतुलित कर दिया है।
विज्ञापन

Nissan Armada - फोटो : Nissan
निसान को हो सकता है भारी नुकसान
दूसरी ओर, निसान को इस तिमाही में पुनर्गठन लागतों के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें