रिकॉल में आपकी बाइक है या नहीं, ऐसे करें जांच
ग्राहक यह भी जांच सकते हैं कि उनकी मोटरसाइकिल इस रिकॉल का हिस्सा है या नहीं। इसके लिए वाहन का VIN (व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर) होंडा की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज करना होगा।
यह भी पढ़ें - Rash Driving: खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने जब्त की एसयूवी, X पर जारी की चेतावनी
CBR650R में क्या है समस्या?
होंडा के मुताबिक, CBR650R के कुछ यूनिट्स में टर्न इंडिकेटर (संकेतक लाइट) से जुड़ी वायरिंग में खामी पाई गई है। कुछ मामलों में वायरिंग का एक हिस्सा धातु के पार्ट के संपर्क में आ सकता है। लंबे समय तक वाइब्रेशन होने पर इससे शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन सकती है।
इस खराबी के कारण कुछ लाइट्स काम करना बंद कर सकती हैं, जो सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। यह समस्या 16 दिसंबर 2024 से 4 मई 2025 के बीच बनी CBR650R बाइक्स में पाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Video: थार से पहुंचे युवक ने लेह के फोटू ला दर्रे पर चिपकाया 'गुर्जर' स्टिकर, वायरल वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा
Honda CB1000 Hornet SP
- फोटो : HMSI
CB1000 Hornet SP क्यों हुई रिकॉल?
CB1000 Hornet SP को इंजन ऑयल खपत से जुड़ी चिंता के कारण रिकॉल किया गया है। कंपनी का कहना है कि कुछ यूनिट्स में पार्ट्स से जुड़ी स्थिति के चलते ऑयल की खपत सामान्य से अलग हो सकती है।
अगर राइडर नियमित रूप से ऑयल लेवल की जांच नहीं करता, तो ऑयल प्रेशर में उतार-चढ़ाव इंजन की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है। यह रिकॉल 30 सितंबर 2024 से 22 अगस्त 2025 के बीच तैयार की गई बाइक्स पर लागू होता है।
यह भी पढ़ें - Ducati Panigale V4 Tricolore: भारत में लॉन्च हुई डुकाटी पैनिगेल V4 ट्राइकलर, दुनियाभर में बिकेगी सिर्फ 1000 बाइक
फ्री में होगा रिपेयर, वारंटी की चिंता नहीं
होंडा ने साफ किया है कि रिकॉल के तहत जरूरी रिपेयर या पार्ट्स रिप्लेसमेंट बिना किसी शुल्क के किए जाएंगे। यह काम कंपनी के अधिकृत बिगविंग डीलरशिप्स पर किया जाएगा, और इसके लिए बाइक की वारंटी स्थिति मायने नहीं रखेगी।
यह भी पढ़ें - FASTag: टोल प्लाजा पर नहीं चल रहा फास्टैग? ये छोटी गलतियों से भी ब्लैकलिस्ट हो सकता है आपका टैग
यह भी पढ़ें - Seat Belt: आर्मी यूनिफॉर्म में सनी देओल ने चलाई Defender SUV, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने पूछा- सीट बेल्ट कहां है?
Honda CB1000 Hornet SP
- फोटो : HMSI
सुरक्षा को लेकर होंडा का भरोसा
कंपनी का कहना है कि यह कदम राइडर की सुरक्षा और उत्पाद की विश्वसनीयता को ध्यान में रखकर उठाया गया है। समय रहते संभावित खामियों को दूर करने से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोनों मोटरसाइकिलें आगे भी वही परफॉर्मेंस और भरोसा दें, जिसके लिए होंडा जानी जाती है।
यह भी पढ़ें - Toll Tax: एनएच पर टोल नहीं चुकाया तो अटक जाएगी एनओसी, सरकार ने नए नियम की जारी की अधिसूचना
यह भी पढ़ें - Power Tailgate SUV: एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं? ये है पावर टेलगेट वाली टॉप-5 गाड़ियां, कीमत 12-25 लाख रुपये