फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा की इस सेगमेंट में वापसी: 2028 में ला रही है नई सस्ती SUV, ब्रेजा-नेक्सन को मिलेगी कड़ी चुनौती

Fri, 15 May 2026 03:31 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Honda New SUV India: होंडा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह 2028 तक भारत में नई सब-4-मीटर एसयूवी लॉन्च करेगी। यह एसयूवी भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी, टाटा नेक्सन, ह्यूंदै वैन्यू और किआ सोनेट जैसी लोकप्रिय गाड़ियों को टक्कर देगी। नई एसयूवी को बंद हो चुकी WR-V की जगह माना जा रहा है और इसे होंडा एलीवेट से नीचे पोजिशन किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और संभावित हाइब्रिड विकल्प भी मिल सकते हैं। होंडा का लक्ष्य अपने बड़े टू-व्हीलर ग्राहक आधार को पहली फैमिली कार खरीदने के लिए आकर्षित करना है।
विज्ञापन
होंडा सब-4-मीटर एसयूवी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : होंडा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप होंडा की गाड़ियों के फैन हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जापानी कार कंपनी होंडा ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि वह 2028 तक भारत में एक नई सब-4-मीटर एसयूवी लॉन्च करने वाली है। लंबे समय से इस सेगमेंट से दूर रहने के बाद, होंडा अब फिर से भारतीय बाजार के सबसे पॉपुलर और कॉम्पिटिशन वाले हिस्से में कदम रखने जा रही है।

विज्ञापन

किनसे होगा मुकाबला?

होंडा की यह नई एसयूवी भारतीय बाजार में आते ही सीधे तौर पर देश की सबसे पॉपुलर और धाकड़ गाड़ियों को टक्कर देगी। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, ह्यूंदै वेन्यू और किआ सोनेट जैसी स्थापित गाड़ियों से होगा, जो पहले से ही इस सेगमेंट पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।


WR-V की कमी होगी पूरी

याद दिला दें कि 2023 में सख्त एमिशन नियमों के कारण होंडा ने अपनी WR-V को बंद कर दिया था। तब से, होंडा के पास छोटी एसयूवी के नाम पर कोई विकल्प नहीं था। फिलहाल कंपनी के पास सब-4-मीटर कैटेगरी में सिर्फ होंडा अमेज ही मौजूद है। अब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी इस कमी को पूरा करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

होंडा का मास्टर प्लान

होंडा की यह रणनीति वाकई काफी दिलचस्प है। भारत में कंपनी हर साल लगभग 60 लाख मोटरसाइकिल बेचती है और उसका सीधा लक्ष्य उन ग्राहकों को टारगेट करना है जो अब अपनी बाइक को अपग्रेड करके अपनी पहली फैमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं।

इस प्लान को और बड़ा रूप देने के लिए होंडा 2028 तक अपनी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को भी बढ़ाकर सालाना 80 लाख यूनिट करने की तैयारी में है, ताकि टू-व्हीलर मार्केट में मजबूत पकड़ के साथ-साथ कार मार्केट में भी नए ग्राहकों को जोड़ा जा सके।


कैसी होगी नई एसयूवी? (संभावित फीचर्स)

हालांकि कंपनी ने अभी इस नई एसयूवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गाड़ी कीमत और साइज के मामले में होंडा एलीवेट से नीचे पोजीशन की जाएगी। इंजन की बात करें तो इसमें अमेज वाला पुराना और भरोसेमंद 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है।

लेकिन इस सेगमेंट में कड़े मुकाबले को देखते हुए कंपनी अपने इंटरनेशनल मार्केट वाले 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को भी भारत ला सकती है। इसके अलावा, साल 2028 तक बाजार की जरूरतों को देखते हुए इसमें हाइब्रिड मॉडल के विकल्प से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें