फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda CB125 Hornet: होंडा ने स्टाइलिश अवतार में लॉन्च की नई 125cc बाइक, USD फोर्क और ABS जैसे फीचर्स से है लैस

Fri, 01 Aug 2025 01:55 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा ने आखिरकार अपनी नई 125cc बाइक Honda CB125 Hornet को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। 125cc सेगमेंट में स्टाइलिश बाइक्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए होंडा ने इस बाइक को बेहद स्पोर्टी डिजाइन में उतारा है। जानिए इस बाइक में क्या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलते हैं।
विज्ञापन
Honda CB125 Hornet - फोटो : Honda Motorcycles India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होंडा मोटरसाइकिल्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई 125cc स्पोर्ट बाइक CB125 Hornet को लॉन्च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.12 लाख रखी गई है, जो फिलहाल इसकी इंट्रोडक्टरी प्राइस है। जल्द ही इसमें बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है। यह बाइक Honda के पोर्टफोलियो में Shine और SP 125 से ऊपर पोजिशन की गई है।
विज्ञापन


इंजन और परफॉर्मेंस
Honda CB125 Hornet में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500 rpm पर 11 hp की पावर और 6,000 rpm पर 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड केवल 5.4 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसका वजन मात्र 124 किलोग्राम है, जो इसे सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक बनाता है। इसमें 166 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
विज्ञापन

यूएडी वाली पहली 125cc बाइक - फोटो : Honda Motorcycles
यूएडी वाली पहली 125cc बाइक
होंडा ने फीचर्स के मामले में इस सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट किया है। CB125 Hornet में फ्रंट में USD फोर्क्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं। इसके साथ रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन और ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 240 मिमी डिस्क और रियर में 130 मिमी ड्रम ब्रेक मिलता है। इसके अलावा, सिंगल-चैनल ABS भी स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है।

फीचर्स और डिजाइन
होंडा ने CB125 Hornet में 4.2 इंच की TFT डिस्प्ले दिया है जो एसपी 125 के साथ भी आता है। यह Bluetooth कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा बाइक में USB-C चार्जिंग पोर्ट भी स्टैंडर्ड रूप में मिलता है।

डिजाइन की बात करें तो इसका लुक इसके बड़े Hornet मॉडल्स से इंस्पायर्ड है। इसमें लो-स्लंग अग्रेसिव हेडलैम्प, मस्कुलर फ्यूल टैंक और शार्प रियर एंड दिया गया है। Honda ने इसे कई आकर्षक और क्लासी कलर ऑप्शन में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें