फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिसंबर को भारत में पेश होगी होंडा अल्फा इलेक्ट्रिक एसयूवी: जानें डिजाइन, केबिन और संभावित रेंज की डिटेल्स

Tue, 13 Oct 2026 11:23 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Honda भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने Honda 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV की लॉन्च तारीख 2 दिसंबर 2026 तय की है।
विज्ञापन
Honda O Alpha Electric SUV Concept - फोटो : Honda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा (Honda) आखिरकार भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Honda Alpha (0 Alpha) का भारत में डेब्यू 2 दिसंबर 2026 को होगा।
  • वैश्विक डेब्यू से लेकर भारत तक: इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सबसे पहले अक्तूबर 2025 में टोक्यो में हुए जापान मोबिलिटी शो में एक प्रोटोटाइप के रूप में दिखाया गया था। इसके बाद से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी लगातार टेस्टिंग की जा रही है।
  • मेड इन इंडिया: इस एसयूवी को भारत में ही तैयार किया जाएगा, जिसे घरेलू बाजार में बेचने के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा।

 

बैटरी पैक, पावरट्रेन और ड्राइविंग रेंज कितनी होगी?

  • डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म: होंडा की यह पहली इलेक्ट्रिक कार एक समर्पित इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी, जिसमें फ्रंट पहियों को पावर देने के लिए सिंगल मोटर दी जा सकती है।
  • बैटरी और रेंज: कंपनी ने अभी आधिकारिक आंकड़े साझा नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 60 kWh या 70 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह एसयूवी 400 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम होगी।

विज्ञापन

Honda Alpha का एक्सटीरियर डिजाइन और लुक कैसा होगा?

भले ही टेस्टिंग के दौरान प्रोटोटाइप को भारी कैमफ्लाउस (पूरी तरह से ढके रूप) में देखा गया हो। लेकिन इसके बनावट से जुड़ी कई अहम बातें सामने आ चुकी हैं:
  • साइज और प्लेटफॉर्म: डायमेंशंस के मामले में यह लगभग लोकप्रिय होंडा एलिवेट (Honda Elevate) जैसी ही हो सकती है। हालांकि, इसमें एक्पेंडेड व्हीलबेस और फ्लैट फ्लोर मिलने की उम्मीद है। जिससे केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस मिलेगा।
  • बॉक्सी सिल्हूट: इस एसयूवी की रूफलाइन काफी लंबी और ऊंची है, जिससे इसका लुक एक दमदार बॉक्सी एसयूवी जैसा बनता है। इसके फ्रंट में सीधा स्टांस, रेक्टैंगुलर एलईडी हेडलाइट्स और बंद ग्रिल दी गई है, जिसे जोड़ने के लिए एक ब्लैक अप्लीक मिलता है। पीछे की तरफ वर्टिकल टेललाइट्स और एक क्लीन टेलगेट मिलने की संभावना है।

 

केबिन के अंदर कौन-से आधुनिक फीचर्स मिलने की उम्मीद है?

हाल ही में मनाली और अन्य टेस्टिंग रूट से सामने आई स्पाई तस्वीरों ने इसके इंटीरियर की पहली झलक भी दिखा दी है:
  • बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले: डैशबोर्ड के बीच में एक विशाल फ्री-फ्लॉटिंग टचस्क्रीन दी गई है, जो अब तक किसी भी होंडा कार में मिलने वाली सबसे बड़ी स्क्रीन हो सकती है।
  • डिजिटल कंसोल और स्टीयरिंग: इसमें माउंटेड कंट्रोल्स के साथ एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और ड्राइवर के लिए एक बड़ा पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नजर आता है।
  • टच-बेस्ड कंट्रोल: एसी और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए इल्यूमिनेटेड और टच-बेस्ड पैनल दिया गया है, जो इसके केबिन को काफी हाई-टेक और प्रीमियम अहसास कराता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें