देश का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर भी अब भारत में दस्तक दे चुका है। 1.70 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर आने वाला यह एडवेंचर-स्टाइल स्कूटर होंडा की एडवांस फ्लेक्सटेक इंजन तकनीक से लैस है। यह जुलाई 2026 में घोषित HMSI के 10-प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा है। हालांकि, होंडा एडीवी160 की खासियत सिर्फ इसका फ्लेक्स-फ्यूल इंजन ही नहीं है, बल्कि इसमें एडवेंचर-स्कूटर डिज़ाइन के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल, TFT डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स और सेगमेंट का सबसे बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज भी मिलता है।
156.93cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन
27 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज
एडीवी 160 स्कूटर की एक और खासियत इसका 27-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा स्टोरेज स्पेस है और इसमें फुल-फेस हेलमेट तक रखा जा सकता है। रोजाना ऑफिस, बाजार या लंबी राइड के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी हो सकता है।
कीमत है कीमत और कब से शुरू होगी बुकिंग?
अगर आप यह स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं,तो इसकी कीमत आपको करीब 1.70 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये पड़ सकती है। बुकिंग की बात करें तो आप इसे पांच हजार में बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी अक्तूबर 2026 के मध्य से शुरू होगी, इसे होंडा की रेडविंग और बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा।
रेबेल 300 भी इसी रोलआउट का हिस्सा
ADV160 में क्या है सबसे खास?
अगर इसके प्रमुख फीचर्स को एक साथ देखें, तो ADV160 की सबसे बड़ी खासियतें E85 तक फ्लेक्स-फ्यूल सपोर्ट, 156.93सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन, होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल एबीएस, टीएफटी डिस्प्ले, होंडा रोडसिंक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, 27-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, फुल-फेस हेलमेट रखने की क्षमता है। यानी एडीवी160 सिर्फ अपने फ्लेक्स-फ्यूल पावरट्रेन की वजह से खास नहीं है, बल्कि इसमें प्रैक्टिकल स्टोरेज, कनेक्टिविटी और सेफ्टी से जुड़े फीचर्स का भी अच्छा पैकेज मिलता है।