हीरो एक्सट्रीम 160R 4V बनाम टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V
- फोटो : Amar Ujala Digital
भारतीय युवाओं के बीच 160cc सेगमेंट की प्रीमियम स्पोर्टी मोटरसाइकिलों की मांग हमेशा से काफी ज्यादा रही है। इस बजट रेंज में Hero MotoCorp की धाकड़ Xtreme 160R 4V और TVS Motor की लोकप्रिय Apache RTR 160 4V सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आती हैं। दोनों ही बाइक्स अपने मस्कुलर लुक, दमदार परफॉर्मेंस और लेटेस्ट फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। अगर आप भी इन दोनों में से सही विकल्प चुनने को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो यह कंपेरिजन आपकी मदद कर सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस का मुकाबला
-
इंजन कैपेसिटी: TVS Apache RTR 160 4V में 159.7cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जबकि Hero Xtreme 160R 4V में 163cc का एयर-ऑयल कूल्ड 4-वाल्व इंजन मिलता है।
-
पावर और टॉर्क: टीवीएस अपाचे का इंजन 17.55 PS की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं हीरो एक्सट्रीम का इंजन 17.1 PS की पावर और 14.6 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
-
परफॉर्मेंस और पिकअप: कम वजन होने के कारण हीरो एक्सट्रीम का पिकअप और शहर के ट्रैफिक में रफ्तार पकड़ना काफी तेज और शानदार महसूस होता है।
किसकी डिजाइन और मस्कुलर रोड प्रेजेंस ज्यादा बेहतर?
डिजाइन की बात करें तो हीरो एक्सट्रीम 160R 4V को काफी अग्रेसिव और शार्प लुक दिया गया है। इसके फ्रंट में दिए गए USD फॉर्क्स और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे स्पोर्टी अहसास कराते हैं। दूसरी ओर टीवीएस अपाचे RTR 160 4V का डिजाइन क्लासिक रेसिंग डीएनए पर आधारित है। इसमें सिग्नेचर हेडलैंप्स, स्पोर्टी ग्राफिक्स और एयरोडायनामिक बॉडीवर्क मिलता है, जो लंबे समय से भारतीय बाइक राइडर्स का पसंदीदा बना हुआ है।
राइडिंग मोड्स और स्मार्ट फीचर्स कौन सी बाइक है बेस्ट?
फीचर्स की रेस में दोनों बाइक्स आधुनिक तकनीक से लैस हैं। TVS Apache में Urban, Rain और Sport जैसे राइडिंग मोड्स के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। वहीं नई Hero Xtreme 160R 4V में भी Rain, Road और Sport मोड्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो इस सेगमेंट में इसे बेहद आधुनिक बनाती हैं।
राइडिंग कम्फर्ट और सस्पेंशन
राइडर के आराम और हैंडलिंग के लिए दोनों कंपनियों ने बढ़िया सेटअप दिया है। हीरो ने एक्सट्रीम 160R 4V में KYB के अपसाइड-डाउन फ्रंट फॉर्क्स दिए हैं, जो कॉर्नरिंग और तेज स्पीड में बाइक को बेहतरीन स्थिरता प्रदान करते हैं। अपाचे 160 4V में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और शोवा द्वारा ट्यून किया गया रियर मोनोशॉक मिलता है, जो उबड़-खाबड़ सड़कों और रोजाना के ट्रैफिक में बेहद आरामदायक और संतुलित राइड देता है।
कौन सी बाइक लेना होगा सही?
कीमत के लिहाज से दोनों मोटरसाइकिलों में तगड़ा कॉम्पटीशन हैं। Hero Xtreme 160R 4V की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1.27 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि TVS Apache RTR 160 4V की कीमत वेरिएंट के आधार पर 1.25 लाख से 1.38 लाख के बीच रहती है। यदि आपको ज्यादा मस्कुलर लुक, USD फॉर्क्स और क्रूज़ कंट्रोल पसंद है तो एक्सट्रीम चुनें। वहीं रेसिंग ट्रैक फील और थोड़ी ज्यादा पावर के लिए अपाचे बेहतर है।