फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero का नया स्कूटर Flash LA बाजार में BattRe gps:ie को देगा टक्कर, जानिए दोनों में कौन है बेहतर

Mon, 25 May 2020 12:29 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BattRE gps:ie Electric Scooter - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जानी मानी कंपनी हीरो हाल ही में बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का यह स्कूटर BattRe gps:ie को टक्कर देगा। बता दें कि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी BattRe ने कुछ दिन पहले ही अपना यह स्कूटर लॉन्च किया है। लेकिन अब हीरो के Hero Flash LA से इसका कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए आज हम आपको इन दोनों स्कूटरों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

Hero Flash LA के फीचर्स

Hero Flash LA के फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन, मैग एलॉय व्हील, एलईडी हैडलैंप, कंफर्टेबल सीटिंग और क्रैश गार्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह दो कलर ऑप्शन रैड और सिल्वर में उपलब्ध होगा। इस स्कूटर में सबसे खास बात यह है कि इसका रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। साथ ही इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत भी नहीं है। स्कूटर का कुल वजन 87 किलो, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम, व्हील साइज 16×3 है। वहीं Hero Flash LA की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 37,078 रुपये है। 

फुल चार्ज होने पर दौड़ेगा 50 किलोमीटर

Hero Flash LA में 250W की BLDC हब मोटर है, जिसे पावर देने के लिए 48V/28AH की बैटरी दी गई है। Hero Flash LA एक बार चार्ज होकर 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 8 घंटे मे फुल चार्ज किया जा सकता है। यह स्कूटर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है।

BattRE gps:ie के फीचर्स

BattRE gps:ie स्कूटर में जीपीएस ट्रेसिंग, रिमोट इम्मोबिलाइजेशन, ड्राइवर बिहेवियर रिपोर्ट्स, ट्रिप रिपोर्ट्स, जियोफेंस, डिवाइस मैनेजमेंट और सिक्योर पार्क जैसे फीचर दिए गए हैं। इस स्कूटर में एक अलर्ट फीचर भी दिया गया है, जो टो अलर्ट, क्रैश अलर्ट और स्पीड अलर्ट के साथ-साथ डिवाइस स्टेटस की जानकारी भी चालक को देता है। स्कूटर में एलईडी हेडलैम्प, रिसर्व मोड, की-लेस इग्निशन और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स भी हैं। इस स्कूटर का वजन 60 किलोग्राम है और इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम के तहत इसके दोनों व्हील्स में 220 एमएम डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में अजस्टेबल कॉइलओवर सस्पेंशन हैं।  

फुल चार्ज होने पर दौड़ेगा 65 किलोमीटर 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48V/24Ah लीथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी दी गई है, जो BLDC हब मोटर को पावर देता है। फुल चार्जिंग पर यह ई-स्कूटर 65 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। स्कूटर की बैटरी लगभग ढाई घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह स्कूटर दो रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है- रेड और ब्लू। 
विज्ञापन

BattRE gps:ie की कीमत

इंटरनेट-कनेक्टेड ई-स्कूटर BattRE gps:ie की कीमत 64,990 रुपये है। Aeris Communications का मुख्यालय सैन होजे कैलिफोर्निया में है और भारत में दिल्ली एनसीआर में एक कार्यालय है। इस ई-स्कूटर में एक इंटीग्रेटेड सिम कार्ड है, जिसके जरिए स्मार्टफोन पर इसके आधिकारिक एप से स्मार्ट व व्हीकल फंक्शन्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें