फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में हीरो ने लॉन्च किए 4 नए टू-व्हीलर, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल्स

Tue, 21 Jan 2025 04:05 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhatar Mobility Global Expo 2025: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपने 4 नए टू-व्हीलर लॉन्च किए हैं। आइए जानते हैं इनमें क्या खास मिल रहा है।
विज्ञापन
हीरो ने लॉन्च किए 4 नए टू-व्हीलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो मोटोकॉर्प ने ऑटो एक्सपो में 4 नए शानदार टू-व्हीलर लॉन्च करके तहलका मचा दिया। इसमें कंपनी के दो स्कूटर और दो बाइक्स शामिल थे। हीरो ने Xoom 125 और Xoom 160 स्कूटरों को लॉन्च किया। इसके अलावा कंपनी ने बाइक्स रेंज में Xtreme 250R और Xpulse 210 को लॉन्च किया। आइए इन टू-व्हीलर्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।
विज्ञापन

Hero Xoom 125 - फोटो : अमर उजाला
Hero Xoom 125 और Xoom 160
हीरो जूम 125 स्कूटर इसके 110cc मॉडल का बड़ा वर्जन है। डिजाइन के मामले में ये स्कूटर काफी स्पोर्टी है और इसमें लाइटिंग पूरी लरह एलईडी में मिलती है। इस स्कूटर में 125cc का इंजन लगाया गया है जो 9.8 bhp की पॉवर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में 5 लीटर की फ्यूल टैंक कैपिसिटी मिलती है। हीरो जूम 125 में सामने डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है जो कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है। इस स्कूटर में कंपनी ने 14-inch के अलॉय व्हील्स लगाए हैं।

Hero Xoom 160 - फोटो : अमर उजाला
हीरो जूम 160 की बात करें तो यह देश का पहला स्कूटर है जो लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 156cc इंजन के साथ इस स्कूटर को काफी मस्कुलर डिजाइन में पेश किया गया है। स्कूटर का कर्ब वेट 142 किलोग्राम है और इसमें 7 लीटर की फ्यूल टैंक कैपिसिटी मिलती है। अगर पावर फिगर की बात करें तो, इस स्कूटर का इंजन 14.6 bhp की पावर और 14 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अगर फीचर्स की बात करें तो, ये स्कूटर डिजिटल डिस्प्ले, फुल एलईडी लाइटिंग, रिमोट की इग्निशन और स्मार्ट फाइंड जैसे कई आधुनिक फीचर्स के साथ आता है। कंपनी वहुत जल्द इन दोनों स्कूटरों को देशभर के शोरूम पर उपलब्ध करने वाली है।

Hero Xtreme 250R - फोटो : अमर उजाला
Hero Xtreme 250R
हीरो एक्सट्रीम 250R कंपनी की फ्लैगशिप स्ट्रीट फाइटर मोटरसाइकिल है, जो केवल एक वैरिएंट में आएगी। इस बाइक में 249.03cc BS6 इंजन लगाया गया है जो 29.5 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क देता है। फ्रंट और रियर दोनों डिस्क ब्रेक के साथ, हीरो एक्सट्रीम 250R एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इस एक्सट्रीम 250R बाइक का वजन 167.7 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 11.5 लीटर है।

बाइक में नया 250cc का नया लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वाल्व, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगाया गया है जो 30bhp की अधिकतम पावर और 25Nm का टार्क जनरेट करता है। इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
विज्ञापन

Hero Xpulse 210 - फोटो : अमर उजाला
Hero Xpulse 210
हीरो एक्सपल्स 210 एक एडवेंचर बाइक है जो 2 वेरिएंट और 4 रंगों में लाॉ्च की गई है। हीरो एक्सपल्स 210 में 210cc BS6 इंजन लगा है जो 24.2 bhp की पावर और 20.7 Nm का टॉर्क देता है। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक के साथ, हीरो एक्सपल्स 210 एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। Xpulse 210 का वजन 168 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 13 लीटर है। Xpulse 210 की स्टाइलिंग मौजूदा  Xpulse 200 मॉडल जैसी ही है जो अब बंद हो चुकी है। हालांकि, इसे नया लुक देने के लिए इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। बड़े इंजन के साथ, एक्सपल्स 210 में रिफ्रेश्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल-एलईडी लाइटिंग और स्विचेबल ABS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह बाइक मार्केट में बहुत जल्द उपलब्ध की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें