भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने बुधवार को एलान किया कि उसने अगले एक साल में भारत में 50,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ईवी चार्जिंग नेटवर्क BOLT (बोल्ट) के साथ साझेदारी की है।
भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने बुधवार को एलान किया कि उसने अगले एक साल में भारत में 50,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ईवी चार्जिंग नेटवर्क BOLT (बोल्ट) के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत, बोल्ट के चार्जर पूरे भारत में हीरो इलेक्ट्रिक के 750 से ज्यादा टच पॉइंट्स में लगाए जाएंगे। इससे 4.5 लाख से ज्यादा ग्राहकों को फायदा पहुंचेगा। इसके अलावा, लगभग 2,000 हीरो इलेक्ट्रिक राइडर्स अपने घरों में लगे हुए बोल्ट चार्जिंग यूनिट्स का मुफ्त उठा पाएंगे। ईंधन की बढ़ती कीमतों के साथ, इस साझेदारी से ईवी अपनाने और भारत में कार्बन-मुक्त गतिशीलता की ओर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
EV Charging Stations
- फोटो : iStock
एप और वेब दोनों के जरिए करेगा काम
ज्यादा सुलभ होने के अलावा, चार्ज करने की प्रक्रिया को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए बोल्ट को हीरो इलेक्ट्रिक एप और वेबसाइट में इंटीग्रेट किया जाएगा। ताकि उपलब्ध चार्जिंग पॉइंट को तुरंत खोजा जा सके और एक स्लॉट बुक किया जा सके। इसी के जरिए ग्राहक चार्जिंग के लिए भुगतान भी कर सकेंगे।
बयान में कहा गया है, "व्यक्ति अपने चार्जिंग स्टेशनों के संचालन के निजी/सार्वजनिक मोड के बीच चुन सकते हैं और मौजूदा वाणिज्यिक/ईवी टैरिफ के आधार पर कीमत तय कर सकते हैं। बोल्ट चार्जिंग नेटवर्क का हार्डवेयर ऐसा है कि वह देश में किसी भी चार्जिंग सॉल्यूशन देने वाली कंपनी के साथ इंटीग्रेट हो सकता है।"
Sohinder Gill, CEO, Hero Electric
- फोटो : Hero Electric
कंपनी का इरादा
ईवी अपनाने में तेजी लाने के लिए कंबाइंड प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, यहां लगे सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करते हुए, हीरो इलेक्ट्रिक ने एक प्रेस बयान में कहा कि बोल्ट के साथ उसकी साझेदारी का मकसद अपने उत्पादों के लाइनअप के ग्राहकों के बीच रेंज से संबंधित चिंता को कम करना है। हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा, "हमारा मिशन कार्बन-मुक्त गतिशीलता को सक्षम बनाना और एक मजबूत चार्जिंग इकोसिस्टम और रीस्किलिंग मैकेनिक्स का निर्माण करके देश में ईवी अपनाने को तेज करना है।"
ईवी स्पेस में बड़ी खिलाड़ी
हीरो इलेक्ट्रिक देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्पेस में बड़ी खिलाड़ियों में से एक है और अब तक इसकी लगभग 4.5 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। यह लुधियाना में अपने प्लांट में उत्पादन क्षमताओं का बढ़ा भी रही है। हाल के दिनों में नए प्रतिद्वंद्वियों से बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा देखी गई है, जिसमें आधा दर्जन स्टार्टअप ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट मे एंट्री की है। लेकिन बढ़ती हुई मांग, प्रतियोगियों के लिए लड़ाई के मैदान का विस्तार कर रही है।