फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley: हार्ले डेविडसन CVO रोड ग्लाइड और स्ट्रीट ग्लाइड भारत में लॉन्च; कीमत टोयोटा फॉर्च्यूनर से भी ज्यादा

Mon, 08 Dec 2025 07:08 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ला

सार

हार्ले डेविडसन ने भारत में अपने CVO रेंज के तहत दो नए मॉडल CVO रोड ग्लाइड और स्ट्रीट ग्लाइड लॉन्च कर दिए हैं। स्ट्रीट ग्लाइड की शुरुआती कीमत 63.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम), जबकि रोड ग्लाइड की कीमत 67.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन CVO रोड ग्लाइड और CVO स्ट्रीट ग्लाइड भारत में लॉन्च। - फोटो : Harley Devidson
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने भारत में अभी तक बहुत महंगे प्रीमियम दो पहिया वाहन सुने होंगे। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे दो पहिया वाहन का नाम सुना है जिसकी कीमत टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी चौपहिया से भी ज्यादा है? अमेरीकी ब्रांड हार्ले डेविडसन दो ऐसी बाइक्स लेकर आई है जिसकी कीमत टोयोटा फॉर्च्यूनर से भी ज्यादा है। हार्ले डेविडसन ने भारत में अपनी प्रीमियम CVO रेंज के तहत दो नए मॉडल CVO रोड ग्लाइड और CVO स्ट्रीट ग्लाइड लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही बाइक पूरी तरह से इम्पोर्टेड (कम्प्लीटली बिल्ट अप यूनिट-CBU) हैं और कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ऊपर रखी गई हैं। CVO स्ट्रीट ग्लाइड की शुरुआती कीमत 63.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम), जबकि CVO रोड ग्लाइड की कीमत 67.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये कीमतें इनके स्टैंडर्ड नॉन-CVO वर्जन से 20 लाख रुपये से भी ज्यादा हैं। जिससे ये भारत में बिकने वाली सबसे महंगी मोटरसाइकल्स की लिस्ट में शामिल हो जाती हैं।

हार्ले डेविडसन CVO रोड ग्लाइड और स्ट्रीट ग्लाइड: क्या है अंतर?

सबसे बड़ा अंतर दोनों बाइकों की फेयरिंग डिजाइन में है। रोड ग्लाइड में बड़ा, फ्रेम-माउंटेड 'शार्कनोज' फेयरिंग मिलता है, जो हाई-स्पीड स्टेबिलिटी और लंबी दूरी की सवारी के दौरान बेहतर विंड प्रोटेक्शन देता है। स्ट्रीट ग्लाइड में छोटा, फोर्क-माउंटेड 'बैटविंग' फेयरिंग दिया गया है। CVO मॉडल होने के कारण दोनों बाइक्स एक्सक्लूसिव कस्टम पेंट स्कीम्स और नए प्रीमियम ट्रिम्स के साथ आती हैं।

डाइमेंशंस और वजन

दोनों बाइक्स की लंबाई 2,410 मिमी और व्हीलबेस 1,625 मिमी बिल्कुल समान हैं। सीट हाइट की बात करें तो रोड ग्लाइड में 720 मिमी और स्ट्रीट ग्लाइड में 715 मिमी हाइट मिलती है। बाइक्स के वजन की बात करें तो रोड ग्लाइड 393 किग्रा और स्ट्रीट ग्लाइड 380 किग्रा की है। दोनो बाइक्स में व्हील साइज भी समान है। दोनो बाइक्स में 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर व्हील साइज मिलता है। हालांकि, रोड ग्लाइड में वायर-स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जबकि स्ट्रीट ग्लाइड में नाइन-स्पोक एल्युमिनियम व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग सेटअप भी दोनों बाइक्स में समान है। फ्रंट में डुअल 320 मिमी डिस्क, रियर में 300 मिमी डिस्क, और साथ में स्टैंडर्ड ABS का विकल्प मिल जाता है।

मॉडर्न फीचर्स और टेक्नोलॉजी

दोनों मोटरसाइकल्स में मिलता है:

  • 12.3-इंच कलर TFT डैश (स्काईलाइन ओएस)
  • रॉकफोर्ड फोस्टगेट का 4-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • वायरलेस एपल कारप्ले सपोर्ट
  • Milwaukee Eight VVT 121 पावरफुल इंजन

 

इंजन पावर

  • 1,977 cc डिस्प्लेसमेंट
  • 115 bhp @ 4,500 rpm
  • 189 Nm टॉर्क @ 3,000 rpm
  • सेफ्टी फीचर्स

दोनों CVO बाइक्स में सेफ्टी फीचर्स:

  • इलेक्ट्रॉनिक लिंक्ड ब्रेकिंग
  • ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम
  • ड्रैग-टॉर्क स्लिप कंट्रोल
  • व्हीकल होल्ड कंट्रोल
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें