अगर आप हार्ले डेविडसन चलाने का शौक रखते हैं और चाहते हैं कि आपके पास भी एक हार्ले बाइक हो तो यह खबर आपके काम की है। मुम्बई में हार्ले की एक डीलरशिप पर 5 बाइक्स पर काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट हजारों में नहीं बल्कि लाखों रुपये का है। जिन 5 बाइक्स पर डिस्काउंट दिए जा रहा है उनमें स्ट्रीट 750, स्ट्रीट रोड, स्ट्रीट बॉब, फैट बॉब और फैट ब्वॉय शामिल हैं। इन बाइक पर डिस्काउंट 1.08 लाख रुपए से लेकर 3.67 लाख रुपए तक है। आइये जानते हैं किस बाइक पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट ?
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750
स्ट्रीट 750 की ऑनरोड कीमत 6,85,066 लाख रुपये है इस पर 1,08,600 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 5,76,466 लाख रुपये हो गई है।
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट रोड
स्ट्रीट रोड की ऑनरोड कीमत 8,12,330 लाख रुपये है। इस पर 1,30,600 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 6,81,730 लाख रुपये हो गई है। यह साल 2018 का मॉडल है।
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट बॉब
स्ट्रीट बॉब की ऑनरोड कीमत 15,72,802 लाख रुपये है इस पर 2,53,600 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 13,19,202 लाख रुपये हो गई है यह साल 2017 का मॉडल है।
हार्ले डेविडसन फैट बॉब
फैट बॉब की ऑनरोड कीमत 18,06,716 लाख रुपये है। इस पर 2,93,800 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 15,12,916 लाख रुपये हो गई है। यह साल 2017 का मॉडल है।
हार्ले डेविडसन फैट ब्वॉय
फैट ब्वॉय की ऑनरोड कीमत 22,32,723 लाख रुपये है इस पर 3,67,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 18,65,723 लाख रुपये हो गई है यह साल 2017 का मॉडल है।
फाइनेंस और EMI की सुविधा
अब चुकीं ये सभी बाइक्स लाखों रुपये की कीमत में आती हैं लिहाजा, डीलर की तरफ से इन बाइक्स पर आसान फाइनेंस और EMI की सुविधा भी दी जा रही है। ग्राहक इन बाइक को 36 से 60 महीने की आसान EMI पर खरीद सकते हैं। ध्यान रहे इन 5 बाइक्स में से कुछ ऐसी भी हैं जो काफी चली भी हैं। जैसे, फैट ब्वॉय 13,362 किलोमीटर चली है, तो वही फैट बॉब 12,689 किलोमीटर चली है, इसके अलावा स्ट्रीट बॉब भी 12,139 किलोमीटर तक चली है।