फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Parking: गुरुग्राम में अवैध पार्किंग पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, तीन दिन में जब्त किए 150 वाहन

Sat, 21 Feb 2026 05:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई मंगलवार को शुरू की गई एक स्पेशल ड्राइव के तहत की गई। जिसमें गैर-कानूनी तरीके से पार्क की गई गाड़ियों को टो करके 10 तय पार्किंग लॉट में ले जाया गया।
विज्ञापन
गलत पार्किंग की वजह से टो की गई कार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है। मंगलवार से गुरुवार के बीच 150 अवैध रूप से खड़े वाहनों को टो कर जब्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, गलत पार्किंग की वजह से कई इलाकों में जाम की स्थिति बन रही थी।

विज्ञापन


यह कार्रवाई कैसे और कब की गई?
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को एक विशेष ड्राइव शुरू की गई थी, जिसके तहत नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे खड़े वाहनों को टो कर 10 निर्धारित पार्किंग स्थलों में ले जाया गया। यह अभियान लगातार निगरानी के साथ चलाया गया।

टो किए गए वाहन की जानकारी कैसे मिलेगी?
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) द्वारा संचालित Vehicle Tow (व्हीकल टो) एप के जरिए वाहन मालिक अपने टो किए गए वाहन को रीयल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं।

एक वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वाहन की मौजूदा लोकेशन एप पर दिखेगी। जबकि पार्किंग स्थल और वाहन रिलीज की प्रक्रिया QR-आधारिक सिटीजन पोर्टल के जरिए पूरी की जाएगी।

जुर्माने का क्या नियम तय किया गया है?
अधिकारियों ने बताया कि टो किए गए वाहन की पार्किंग लोकेशन को फोटोग्राफिक सबूत के साथ दर्ज किया जाता है।

  • पहली बार उल्लंघन पर 1,500 रुपये का जुर्माना

  • बार-बार नियम तोड़ने वालों से 2,500 रुपये वसूले जाएंगे, जिसमें 1,000 रुपये क्रेन चार्ज शामिल है।

 

टोइंग के लिए कितने स्थान चिन्हित किए गए हैं?
10 मुख्य निर्धारित पार्किंग स्थलों के अलावा, 24 अन्य स्थान भी टोइंग ऐप में मैप किए गए हैं। इनमें

  • 1 स्थान मानेसर में,

  • 11 न्यू गुरुग्राम में,

  • और 12 पुराने शहर के इलाकों में हैं।
    इन सभी स्थानों के साथ टोइंग स्टाफ का संपर्क डिटेल्स भी एप में उपलब्ध है।

क्या शोर मचाने वालों पर भी कार्रवाई हुई?
अधिकारियों के अनुसार, चिन्हित सड़कों पर अनावश्यक हॉर्न बजाने वाले चालकों पर भी चालान काटे गए। जनवरी महीने में अब तक 95 चालान जारी किए जा चुके हैं, जिनकी कुल पेनल्टी 9.5 लाख रुपये है। ये कार्रवाई मॉडिफाइड साइलेंसर या हाई-डेसिबल प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करने पर की गई। 

विज्ञापन

इस अभियान का मकसद क्या है?
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य गुरुग्राम को जाम-फ्री बनाना है।
डीसीपी (ट्रैफिक) राजेश मोहन ने कहा कि टो किए गए वाहनों की जानकारी 1095 और 0124-2386000 नंबरों पर कंट्रोल रूम से सीधे संपर्क करके भी हासिल की जा सकती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें