फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ford Recalls: फोर्ड ने 10 लाख से ज्यादा कारें वापस मंगाईं, वाहन में आई यह गड़बड़ी, जानें पूरी डिटेल्स

Fri, 30 May 2025 06:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ford (फोर्ड) कंपनी ने अमेरिका में एक बड़ी रिकॉल (वाहन वापसी) की घोषणा की है, जो 10 लाख से ज्यादा कारों को प्रभावित कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन कारों में एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी पाई गई है।
विज्ञापन
Ford Bronco - फोटो : Ford
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ford (फोर्ड) कंपनी ने अमेरिका में एक बड़ी रिकॉल (वाहन वापसी) की घोषणा की है, जो 10 लाख से ज्यादा कारों को प्रभावित कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन कारों में एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी पाई गई है जिसकी वजह से रियरव्यू कैमरा सही से काम नहीं कर रहा है। यह खराबी कार के रिवर्स में डालते वक्त कैमरा की इमेज रुकने, देर से आने या बिल्कुल भी न दिखने की समस्या पैदा कर सकती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 300: नई 2025 कावासाकी निंजा 300 हुई लॉन्च, भारत में कंपनी की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक

समस्या की जानकारी और समाधान
फोर्ड ने इस समस्या की जानकारी इसी महीने अमेरिका की नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) को दी है। कंपनी इसे ठीक करने के लिए या तो डीलरशिप पर ले जाकर कार में अपडेट देगी या फिर 'ओवर-द-एयर' (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे दूर करेगी। प्रभावित ग्राहकों को 16 जून 2025 से एक प्रारंभिक सूचना चिट्ठी भेजी जाएगी, और जब फिक्स उपलब्ध होगा, तो तीसरी तिमाही में दूसरी चिट्ठी भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या आपका कार इंश्योरेंस मानसून से होने वाले नुकसान को कवर करता है? जानें इसके लिए जरूरी ऐड-ऑन

Ford Car - फोटो : Ford
कौन-कौन सी कारें हैं प्रभावित?
इस रिकॉल में कुल 10,75,299 फोर्ड कारें शामिल हैं। इनमें नीचे दिए गए मॉडल और उनके निर्माण वर्ष शामिल हैं:
  • 2021 से 2024 तक के Bronco
  • 2021 से 2024 तक के Edge
  • 2023 और 2024 के Escape
  • 2021 से 2024 तक के F-150
  • 2023 और 2024 के F-250, F-350, F-450, F-550, F-600
  • 2022 से 2024 तक के Expedition
  • 2022 से 2025 तक के Transit
  • 2021 से 2023 तक के Mach-E
  • 2024 का Ranger
  • 2024 का Mustang
  • 2021 से 2023 तक के Lincoln Nautilus
  • 2022 से 2024 तक के Navigator
  • 2023 और 2024 के Corsair

ग्राहकों के लिए क्या है आगे की प्रक्रिया?
अगर आपकी कार भी इस रिकॉल में शामिल है, तो Ford की कस्टमर सर्विस से संपर्क करके जानकारी ली जा सकती है। आप NHTSA की वाहन सुरक्षा हॉटलाइन पर कॉल करके या उनकी वेबसाइट पर जाकर भी इस मामले की जानकारी और शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 Honda Gold Wing Tour: होंडा गोल्ड विंग टूर बाइक का 50वां एनिवर्सरी मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

कैसे पता चला ये सॉफ्टवेयर बग?
अप्रैल में फोर्ड की इंजीनियरिंग टीम ने इस खराबी को दोबारा एक टेस्ट वाहन में दोहराया और इसके पीछे का कारण एक खास सॉफ्टवेयर वर्जन को पाया। यह सॉफ्टवेयर गाड़ी के डैशबोर्ड का ऑपरेटिंग सिस्टम होता है जो इंफोटेनमेंट, एप, मैप आदि को कंट्रोल करता है। अब इसी सॉफ्टवेयर को OTA अपडेट के जरिए बदला जाएगा।

यह भी पढ़ें - Honda CD 110 Dream: एक युग का अंत, 11 साल बाद बंद हुई होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल, जानें वजह
विज्ञापन

Ford Electric Car - फोटो : Ford
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
अप्रैल 2025 में ही फोर्ड ने दो और रिकॉल की घोषणाएं की थीं जो रियरव्यू कैमरा से जुड़ी थीं और लगभग 2.89 लाख गाड़ियों को प्रभावित कर रही थीं। इन मामलों में कंपनी कैमरा पूरी तरह बदलने की योजना बना रही है।

इतना ही नहीं, नवंबर 2024 में NHTSA ने जानकारी दी थी कि फोर्ड को एक जांच के बाद 165 मिलियन डॉलर (लगभग 1,370 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरना पड़ा था। उस जांच में यह सामने आया था कि फोर्ड ने डिफेक्टिव रियर कैमरे वाले वाहनों की रिकॉल करने में देर कर दी थी।

NHTSA ने यह जांच अगस्त 2021 में शुरू की थी, जब फोर्ड ने 2020 में करीब 6.2 लाख गाड़ियों को रियर कैमरा की खराबी के कारण रिकॉल किया था। बाद में 2022 में की गई रिकॉल में यह संख्या बढ़ गई और मार्च में 24,000 गाड़ियां जोड़ दी गईं। 

यह भी पढ़ें - Dark Patterns: Uber, Ola, Zepto जैसी 11 कंपनियों को सरकार का नोटिस, 'डार्क पैटर्न' से उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप 

यह भी पढ़ें - Mibot EV: जापान में जबरदस्त हिट है यह सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक कार, कीमत छह लाख रुपये से कम, जानें खासियतें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें