फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ford: फोर्ड ने अमेरिका-चीन जॉइंट वेंचर मॉडल पर की चर्चा, चीनी कार कंपनियों को मिल सकता है रास्ता

Mon, 16 Feb 2026 06:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फोर्ड मोटर कंपनी के सीईओ ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक संभावित स्ट्रक्चर के बारे में अनौपचारिक बातचीत की। जिससे चीनी कार बनाने वाली कंपनियों को अमेरिका में गाड़ियां बनाने की इजाजत मिल सके। 
विज्ञापन
Ford CEO Jim Farley - फोटो : Linkedin/Jim Farley
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ford Motor Co. (फोर्ड मोटर कंपनी) के सीईओ जिम फार्ले ने हाल ही में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत की। इन चर्चाओं में ऐसा ढांचा तलाशने की बात हुई, जिसके तहत चीनी वाहन निर्माता अमेरिका में गाड़ियां बना सकें। हालांकि कोई निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन


प्रस्तावित ढांचा क्या हो सकता है?
मामले से परिचित लोगों के अनुसार, विचार यह था कि चीनी कंपनियां जॉइंट वेंचर के जरिए अमेरिका में प्रवेश करें, जहां कंट्रोलिंग स्टेक किसी अमेरिकी ऑटोमेकर के पास रहे। मुनाफा और तकनीक साझा हो सकती है, लेकिन नियंत्रण अमेरिकी साझेदार के हाथ में रहेगा। 

"रिवर्स जॉइंट वेंचर" मॉडल क्यों कहा जा रहा है?
अगर यह ढांचा लागू होता है, तो यह उस मॉडल का उलटा संस्करण होगा, जिसे कभी चीन ने पश्चिमी ऑटो कंपनियों पर लागू किया था। जहां विदेशी कंपनियों को फैक्ट्रियां लगाने के लिए स्थानीय साझेदार के साथ जॉइंट वेंचर करना अनिवार्य था। 

यह चर्चा कब और कहां हुई?
बताया जाता है कि यह विषय तब उठा, जब जिम फार्ले ने जैमीसन ग्रीर और अन्य अधिकारियों से डेट्रॉइट ऑटो शो के दौरान मुलाकात की। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अगर चीनी ऑटोमेकर अमेरिका में प्लांट लगाएं और स्थानीय रोजगार पैदा करें, तो उनके प्रवेश पर विचार किया जा सकता है। 

2025 BYD Seal - फोटो : Amar Sharma
चीनी कंपनियों की वैश्विक मौजूदगी क्यों मायने रखती है?
BYD Co. (बीवाईडी कंपनी) जैसी चीनी ब्रांड्स ने यूरोप, मेक्सिको और अन्य बाजारों में किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ तेज विस्तार किया है। अगर वे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कार बाजार अमेरिका में आती हैं, तो यह बड़ा घटनाक्रम होगा।

इस विचार का विरोध कौन कर रहा है?
हालांकि, प्रस्ताव को विरोध भी झेलना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक General Motors Co. (जनरल मोटर्स कंपनी) ने प्रतिस्पर्धा और सप्लाई चेन से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए चीनी ऑटोमेकरों के प्रवेश का विरोध किया है। 
विज्ञापन

Ford का आधिकारिक रुख क्या है?
फोर्ड ने यह पुष्टि की है कि बातचीत हुई थी, लेकिन विवरण साझा नहीं किए। फिलहाल यह जॉइंट वेंचर आइडिया केवल अनौपचारिक चर्चा तक सीमित है। न तो कोई नीति बदलाव हुआ है, न कोई औपचारिक प्रस्ताव, और न ही ऐसा कोई स्वीकृत प्लान है, जिसके तहत चीनी ऑटोमेकर इस ढांचे में अमेरिका में निर्माण कर सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें