Car Tips: भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। ऐसे में अगर आपकी कार में पानी घुस जाए, तो घबराकर यह गलती बिल्कुल न करें, नहीं तो आपकी कार और खराब हो सकती है। आइए जानते हैं वाहन में पानी जाने पर चालक को क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए...
Monsoon Car Care: भारत में मानसून के दौरान कई शहरों में जलभराव हो जाता है। कई बार सड़क पर जमा पानी या बाढ़ का पानी कार के अंदर तक पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में लोग जल्दबाजी में कार स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यही गलती इंजन को पूरी तरह खराब कर सकती है। अगर आपकी कार में भी पानी घुस गया है, तो घबराने के बजाय सही कदम उठाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
कार स्टार्ट करने की कोशिश न करें
यह सबसे बड़ी गलती मानी जाती है, जिसे अक्सर लोग करते हैं। तो अगर कार में पानी घुस गया है, तो सबसे पहले इंजन स्टार्ट करने की कोशिश बिल्कुल न करें।
ऐसा करने पर पानी इंजन के सिलेंडर तक पहुंच सकता है। इस स्थिति को हाइड्रोलॉक कहा जाता है। चूंकि पानी कंप्रेस नहीं होता, इसलिए इंजन के पिस्टन और कनेक्टिंग रॉड टूट सकते हैं।
इससे इंजन सीज हो सकता है और उसकी मरम्मत पर लाखों रुपये तक खर्च आ सकता है।
बैटरी तुरंत डिस्कनेक्ट करें
आज की आधुनिक कारों में कई इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट, सेंसर और वायरिंग फ्लोर के पास लगी होती है। ऐसे में सबसे पहले सरिमोट से कार अनलॉक या इग्निशन ऑन न करें।
मैनुअल चाबी से दरवाजा खोलें।
बोनट खोलकर बैटरी के टर्मिनल डिस्कनेक्ट कर दें।
इससे शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
खुद चलाकर सर्विस सेंटर ले जाने की न करें गलती
अगर कार में पानी घुस चुका है, तो इंजन ऑयल, गियरबॉक्स ऑयल और ब्रेक फ्लूइड भी प्रभावित हो सकते हैं।
ऐसी स्थिति में कार चलाने से अंदरूनी पार्ट्स तेजी से घिस सकते हैं और नुकसान कई गुना बढ़ सकता है।
ऐसी स्थिति में क्या करें?
कार को स्टार्ट करने या चलाने की बजाय ये कदम उठाएं....
तुरंत अपनी इंश्योरेंस कंपनी या अधिकृत सर्विस सेंटर से संपर्क करें।
क्रेन (टो-ट्रक) की मदद से कार को वर्कशॉप तक पहुंचाएं।
प्रशिक्षित मैकेनिक से इंजन, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और सभी फ्लूइड्स की जांच और जरूरत पड़ने पर बदलाव कराएं।
पूरी जांच के बाद ही कार स्टार्ट करें।
बारिश के दौरान ध्यान रखने वाली बातें...
बारिश में जहां तक संभव हो, जलभराव वाली सड़कों पर कार ले जाने से बचें।
अगर मजबूरी में जाना पड़े तो पानी की गहराई का अंदाजा जरूर लगाएं।
भारी बारिश के दौरान कार को ऊंची और सुरक्षित जगह पर पार्क करना भी बेहतर विकल्प है।