भारत के बड़े शहरों में ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में रोजाना ड्राइव करने वाले लोगों के लिए ऑटोमैटिक गियरबॉक्स काफी राहत देते हैं। मैनुअल कारों में बार-बार क्लच और गियर बदलने की जरूरत पड़ती है, जबकि ऑटोमैटिक कारों में गियर खुद बदलते हैं। इससे ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक और कम थकाने वाली हो जाती है। नई पीढ़ी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे डीसीटी (डुअल क्लच ट्रांसमिशन), सीवीटी (कंटीन्यूअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन) और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद और फ्यूल-एफिशिएंट हो गए हैं। अगर आप अपनी पहली ऑटोमैटिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये पांच मॉडल शानदार विकल्प हो सकते हैं।
1. ह्यूंदै आई 20एन लाइन
ह्यूंदै की यह हॉट-हैचबैक साधारण i20 का एक स्पोर्टी अवतार है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो छोटी कार चाहते हैं पर परफॉर्मेंस से समझौता नहीं करना चाहते।
- इंजन: 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (118 bhp / 172 Nm)
- ट्रांसमिशन: 7-स्पीड DCT (ड्यूल क्लच)
- क्यों बेहतर: इसमें लगा 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स पलक झपकते ही गियर बदलता है। पैडल शिफ्टर्स और स्पोर्टी एग्जॉस्ट नोट इसे चलाने में और भी रोमांचक बनाते हैं।
ये भी पढ़े: FASTag Annual pass: फास्टैग वार्षिक पास एक अप्रैल से होगा महंगा, जानें एनएचएआई ने कितने बढ़ाए दाम?
2. किया सोनेट
सब-चार मीटर एसयूवी सेगमेंट में सोनेट अपने लुक्स और फीचर्स के लिए जानी जाती है। यह एक ऐसी कार है जिसमें परिवार के लिए स्पेस भी है और चलाने वाले के लिए ढेर सारे गैजेट्स भी।
- इंजन: 1.0L टर्बो-पेट्रोल और 1.5L डीजल
- ट्रांसमिशन: टर्बो-पेट्रोल के लिए 7DCT और डीजल के लिए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर (टीसी)।
- क्यों बेहतर: इसका डीजल ऑटोमैटिक कॉम्बो इस सेगमेंट में सबसे स्मूद माना जाता है। प्रीमियम इंटीरियर इसे एक बड़ी कार वाला एहसास देता है।
3. होंडा एलिवेट
अगर आप एक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जो चलाने में रिफाइंड हो और जिसकी रीसेल वैल्यू अच्छी हो, तो होंडा एलिवेट आपके लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है।
- इंजन: 1.5-लीटर आई-वीटीईसी पेट्रोल (119 bhp / 145 Nm)
- ट्रांसमिशन: सीवीटी (पैडल शिफ्टर्स के साथ)
- क्यों बेहतर: होंडा का सीवीटी गियरबॉक्स शहर में बेहद स्मूद चलता है। इसका बड़ा केबिन और रोड प्रेजेंस इसे एक परफेक्ट फैमिली एसयूवी बनाता है।
4. फोक्सवैगन टाइगन
टाइगन उन ड्राइवरों के लिए है जो बिल्ड क्वालिटी और हैंडलिंग को सबसे ऊपर रखते हैं। यह चलाने में इस सेगमेंट की सबसे सटीक एसयूवी मानी जाती है।
- इंजन: 1.0L TSI और 1.5L TSI
- ट्रांसमिशन: 6TC (1.0L के लिए) और 7-स्पीड DSG (1.5L के लिए)।
- क्यों बेहतर: इसका डीसीजी गियरबॉक्स दुनिया के बेहतरीन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में से एक है। हाई-स्पीड स्थिरता और मजबूत बनावट इसे सुरक्षित विकल्प बनाती है।
ये भी पढ़े: Formula 1: 19 साल के एंटोनेली ने रचा इतिहास, चीनी ग्रां प्री में हासिल किया पोल पोजिशन
5. फोक्सवैगन विर्टस
जहां दुनिया एसयूवी के पीछे भाग रही है, विर्टस अपनी क्लासिक स्टाइलिंग और शानदार राइड क्वालिटी से सबका दिल जीत रही है।
- इंजन: 1.0L TSI और 1.5L टीएसआई (टाइगन वाले ही इंजन)
- ट्रांसमिशन: 6TC और 7-स्पीड DSG।
- क्यों बेहतर: यह कार लंबी यात्राओं (Highway Cruising) के लिए अद्भुत है। इसका बड़ा बूट स्पेस और स्पोर्टी हैंडलिंग इसे एक ड्राइवर्स कार बनाती है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप ज्यादातर शहर में चलाते हैं, तो सीवीटी या टॉर्क कन्वर्टर (टीसी) आरामदायक रहते हैं, लेकिन अगर आपको रफ्तार और परफॉर्मेंस पसंद है, तो डीसीटी या डीएसजी गियरबॉक्स वाली कार बेहतर मानी जाती है।
ऑटोमैटिक कार खरीदते समय क्या देखें?
अगर आप पहली बार ऑटोमैटिक कार खरीद रहे हैं तो शहर में चलाने के लिए स्मूद गियरबॉक्स वाली चुनें, अच्छा माइलेज देखें। साथ ही भरोसेमंद इंजन और आफ्टर-सेल्स सर्विस का विकल्प जरूर देखें।