आग लगने से प्रॉपर्टी का एक बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि उस समय अंदर मौजूद दो इलेक्ट्रिक कारों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।
एएनआई और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे डेढ़ मंजिला टेस्ला शोरूम और सर्विस सेंटर के ग्राउंड फ्लोर क्षेत्र में आग लग गई थी। इस फेसिलिटी में तीन चार्जिंग पॉइंट भी हैं। शुरुआती जांच से इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। लेकिन मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय आपातकालीन सेवाओं को इसकी सूचना मिलने के 45 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
नेपाल में टेस्ला मॉडल X लॉन्ग रेंज की कीमत लगभग 3.5 करोड़ नेपाली रुपये या लगभग 2.18 करोड़ रुपये है। जबकि टेस्ला मॉडल 3 की कीमत 1.25 करोड़ नेपाली रुपये या लगभग 78 लाख रुपये है।