फिएट (Fiat) ने वर्ष 2019 में भारत में अपनी कारों की बिक्री बंद कर दी थी। तब से लेकर अब तक कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी दोबारा शुरुआत नहीं की है। लेकिन, हाल ही में सड़कों पर भारी कैमोफ्लाज (कवर) के साथ फिएट की एक कार को टेस्टिंग करते देखा गया था। इसने भारत में फिएट की वापसी की उम्मीदें जगा दी हैं। अब फिएट ने वैश्विक स्तर पर इसी F2X एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन पेश कर दिया है। इसे दो मॉडल्स Grizzly (रेगुलर एसयूवी) और Grizzly Fastback (एसयूवी कूप) में लाया गया है।
फिएट ग्रिजली और ग्रिजली फास्टबैक, कंपनी की ग्लोबल लाइनअप में ग्रांडे पांडा (Grande Panda) से ऊपर रखी गई हैं। फिएट इसे फैमिली के लिए एक बेहतरीन एसयूवी बता रही है। करीब 4.5 मीटर लंबी इस कार का सीधा मुकाबला रेनॉल्ट बिगस्टर (Renault Bigster) जैसी कारों से होगा। यह एसयूवी स्टेलेंटिस (Stellantis) के स्मार्ट कार आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल फिएट ग्रांडे पांडा, सिट्रोएन C3 (Citroen C3), सिट्रोएन एयरक्रॉस और ओपल फ्रोंटेरा में भी किया गया है।
फिएट की इस नई एसयूवी में सिट्रोएन की डिजाइन की हल्की झलक भी देखने को मिलती है, खासकर इसके पिछले दरवाजों और C-पिलर्स में।
फिलहाल कंपनी ने इसके इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि इसमें शानदार केबिन और सेगमेंट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस यानी सामान रखने की जगह मिलेगा।
फिएट ग्रिजली सीरीज में ग्राहकों को कई आधुनिक इंजन विकल्प मिलेंगे:
वैश्विक बाजार जैसे- यूरोप, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका और अफ्रीका में ये दोनों एसयूवी 2026 के अंत तक लॉन्च होने वाली हैं। फिएट लाइनअप में यह कारें पुरानी Tipo, Pulse और Fastback की जगह लेगी।
भारतीय कार बाजार अब काफी बड़ा हो चुका है और यहां एसयूवी की भारी डिमांड है। हालांकि, फिएट की भारत में वापसी को लेकर कई अफवाहें हैं, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर फिएट इस कार के साथ भारत में कदम रखती है तो यह उनके लिए एक शानदार कमबैक साबित हो सकता है।