फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Energy: ग्रीन एनर्जी के लिए फरारी-शेल के बीच 10 साल की डील, अब आधी फैक्ट्री इसी से चलेगी, जानिए पूरी तैयारी

Tue, 25 Nov 2025 06:39 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Power Sustainable Mobility: फरारी ने शेल के साथ ऐसा एग्रीमेंट किया है जो केवल बिजली नहीं, बल्कि ऑटो इंडस्ट्री की सोच बदल देगा। जानिए समझौते के बारें में विस्तार से...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की सुपरकार बनाने वाली कंपनी फरारी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने शेल के साथ 2034 तक के लिए लंबी अवधि का ग्रीन एनर्जी एग्रीमेंट किया है। यह कदम कंपनी के कार्बन उत्सर्जन को तेजी से कम करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

विज्ञापन


समझौते के तहत शेल आने वाले 10 वर्षों में 650 गीगावॉट प्रति घंटे (GWh) की दर से नवीकरणीय बिजली मुहैया कराएगा। यह बिजली शेल के अपने विकसित किए जा रहे पावर प्लांट से आएगी। इसमें खास बात यह है कि यह सप्लाई इटली के मोडेना के पास स्थित फरारी के मारानेलो प्लांट की कुल ऊर्जा जरूरत का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा पूरा करेगी।

ये भी पढ़े: Traffic Challan: अभी तक बकाया चालान माफ नहीं हुआ तो अब है मौका, 13 दिसंबर को लग रही है साल की आखिरी लोक अदालत

2030 तक उत्सर्जन कम करना लक्ष्य

फरारी ने साफ कहा है कि यह साझेदारी कंपनी के दो महत्वपूर्ण उत्सर्जन कैटेगरी स्टोप-1 (कंपनी ऑपरेशन से उत्सर्जन) और स्कोप-2 (खरीदी गई ऊर्जा से उत्सर्जन) में भारी कमी लाने में मदद करेगी। फरारी का लक्ष्य 2030 तक 90 प्रतिशत उत्सर्जन कम करना है। शेल केवली बिजली ही नहीं देगी, बल्कि फरारी की इटली स्थित यूनिट्स के लिए अतिरिक्त बिजली नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र भी सप्लाई करेगी। जिससे फरारी अपने नेट-जीरो रोडमैप को फास्ट-ट्रैक कर सके।

विज्ञापन


ये भी पढ़े: Crisil Ratings: NBFCs के कर्ज कारोबार में तेजी, मार्च 2027 तक 50 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार होने की उम्मीद

सीईओ ने कहा...हमें साझेदारी मजबूत करने पर गर्व

शेल एनर्जी इटालिया के सीईओ जियानलुका फोरमेंटी ने कहा कि हमें फरारी के साथ इस महत्वपूर्ण समझौते के जरिए अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर गर्व है। गौरतलब है कि शेल पहले से फरारी की रेसिंग टीम स्कुडेरिया फरारी का टेक्निकल पार्टनर है। इस नए एग्रीमेंट के बाद यह पार्टनरशिप अब टेक्नोलॉजी से सतत विकास तक विस्तार कर चुकी है।

फरारी जैसे ब्रांड का नवीकरणीय ऊर्जा मॉडल अपनाना लक्जरी और सस्टेनबिलिटी का नया संदेश है। इससे भविष्य में सुपरकार के कार्बन न्यूट्रल प्रोडेक्शन का रास्ता साफ होगा।ऑटो सेक्टर में इसे ग्रीन ट्राजिशन की सबसे बड़ी सप्लाई डील्स में से एक माना जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें