फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटे ने बाइक से ठोंकी कार... पापा ने तुरंत जड़ दिया थप्पड़, वायरल हुआ 'लाइव सबक' वाला वीडियो

Fri, 18 Jul 2025 11:21 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Father Slaps Son Viral Bike Accident Video: बेटे की बाइक कार से भिड़ी, तो पापा ने बिना देर किए मौके पर ही सिखाया सबक! सड़क पर कार से टकराने के बाद बाइक सवार बेटे को पिता ने कुछ ऐसे सबक सिखाया कि यह वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
पापा ने सिखाया 'इंस्टेंट सबक' - फोटो : X/@DriveSmart_IN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटा जब नौसिखिया हो तो पिता को उसके साथ बाइक के पीछे बैठने में थोड़ी घबराहट तो होती ही है। लेकिन बेटों के लिए भी ये किसी टेंशन से कम नहीं होती। अगर बेटा कोई गलती करता है तो पिता उसे डांट-डपट कर समझाते हैं। लेकिन फिर भी अगर कोई गलती हो जाए… तो फिर उसका अंजाम थोड़ा अलग होता है। सोशल मीडिया पर छाया यह वीडियो हर भारतीय बेटे की उस फीलिंग को बयान करता है, जब पापा साथ हों और कोई ड्राइविंग मिस्टेक हो जाए।
विज्ञापन


X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर @DriveSmart_IN द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 16 जुलाई को पोस्ट किए गए इस वीडियो में कैप्शन दिया गया है, "जब भी कोई गलती करता है, तो तुरंत फीडबैक मिलना फायदेमंद होता है।" इस लाइन का मतलब वीडियो देखने के बाद और अच्छे से समझ आता है।

हादसे के बाद पापा का रिएक्शन बना हाइलाइट
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार पुलिया पार कर रही होती है और सामने किसी वाहन के आने पर अचानक रुक जाती है। तभी पीछे से एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए सामने खड़ी कार से टकरा जाता है। बाइक की ये टक्कर महंगी पड़ती है, क्योंकि उसके पीछे बैठे पिता तुरंत बाइक से उतरते हैं और गुस्से में बेटे को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं।
विज्ञापन

 

यह वीडियो कार के रियर डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ है। महज 14 सेकंड के इस फुटेज में बाप-बेटे की केमिस्ट्री और ‘तुरंत सजा’ देने वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर आई मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
अब तक इस वीडियो को 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों यूजर्स ने इसे लाइक भी किया है। कमेंट्स में एक यूजर ने लिखा, "पापा पीछे बैठकर भी हेलमेट लगाए हैं... रिस्पेक्ट!" वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए पूछा, "ये रील है या रियल?" एक यूजर ने मजाक में कहा, "यह तो हर बेटे की कहानी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें