तोहफा मिलना किसी को भी अच्छा महसूस करा सकता है। और अगर करोड़ों को कार तोहफे में मिले तो कहना ही क्या है। और उस पर भी अगर यह बेहतरीन तोहफा देना वाला कोई और नहीं बल्कि पिता हैं तो यह और भी खास हो जाता है।
तोहफा मिलना किसी को भी अच्छा महसूस करा सकता है। और अगर करोड़ों को कार तोहफे में मिले तो कहना ही क्या है। और उस पर भी अगर यह बेहतरीन तोहफा देना वाला कोई और नहीं बल्कि पिता हैं तो यह और भी खास हो जाता है। यह हाइलाइट ग्रुप की निदेशक, निमा सुलेमान की सच्ची कहानी है, जिनकी उम्र अभी सिर्फ 21 साल है। उनके पिता ने उन्हें एक ऑल न्यू Porsche 911 Carrera S (पोर्शे 911 कैरेरा एस) कार बतौर तोहफा दिया है।
विज्ञापन
पोर्शे 911 का उपहार
निमा सुलेमान के पिता, हिलइट ग्रुप के संस्थापक पी सुलेमान ने कार को घर पर ही डिलीवर करवा दिया, जिससे उनकी बेटी को सरप्राइज मिला। पोर्शे कोच्चि द्वारा कार की डिलीवरी का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। और वीडियो में कार को एक कंटेनर में आते हुए, अनलोड होते हुए और सरप्राइज डिलीवरी के लिए तैयार होते हुए दिखाया गया है।
घर पहुंचाई कार
यह एक शार्क ब्लू कलर की पोर्शे 911 कार है और इसका इंटीरियर काले रंग का है। हमने पहले भी महंगे उपहार देखे हैं। हालांकि, यह खास उपहार, एक पिता से उनकी 21 साल की बेटी को, शायद सबसे खास उपहारों में से एक है।
कार की खूबियां
यह कार 992 जनरेशन की पोर्शे 911 कैरेरा एस है। जिसमें एक 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो इंजन मिलता है। इसमें 8-स्पीड डुअल-क्लच गियरबॉक्स है जो 450 bhp का पावर और 530 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।