फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद फिर से रफ्तार पकड़ेगा देश का ऑटोमोबाइल सेक्टर, फाडा ने जताई उम्मीद

Sun, 03 May 2020 01:36 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल डीलर्स की संस्था फेडरेशन ऑफ ऑटोमोटिव डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने शुक्रवार को अप्रैल में हुई जीरो ब्रिकी पर कहा कि हम इसे भुलाकर फिर से कारोबार शुरू करने की दिशा में काम करेंगे। FADA ने कहा कि अप्रैल 2020 एक ऐसा महीना था जिसे पूरा ऑटोमोबाइल सेक्टर भूलना चाहेगा। साथ ही कहा कि अब पूरे ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम को एक साथ व्यापार करने के लिए वापस आना होगा। 

विज्ञापन

FADA ने कहा कि ऑटोमोबाइल इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब बिक्री शून्य हुई है। यह पूरी ऑटोमोबाइल कम्युनिटी के लिए एक मुश्किल वक्त है। FADA के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा कि हम लॉकडाउन खुलने के बाद जल्द से जल्द व्यापार को फिर से शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने फिर कहा कि अप्रैल 2020 एक ऐसा महीना होगा जिसे पूरा ऑटोमोबाइल उद्योग भूल जाना चाहता है और कहना चाहता है कि भविष्य में ऐसा समय कभी नहीं आए। देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते पूरा ऑटोमोबाइल सेक्टर प्रभावित हुआ है।  

उन्होंने कहा कि पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर को साथ मिलकर व्यापार में वापस आना होगा। ऐसी स्थिति में अगर किसी एक को भी छोड़ दिया गया, तो इसका उस पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा क्योंकि यह पूरा सिस्टम ही एक-दूसरे पर निर्भर है। अब आगे यह भी देखना होगा कि मांग पर कितना असर पड़ता है। हालांकि यह काफी कम होने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑटो उद्योग को लॉकडाउन के तुरंत बाद सरकार से मदद की जरूरत होगी, ताकि मांग को वापस पटरी पर लाया जा सके। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को ऑटोमोबाइल पर जीएसटी दर में कमी करनी होगी। साथ ही सरकार को ऑटो उद्योग को प्राथमिकता क्षेत्र में शामिल करना चाहिए, ताकि खुदरा और थोक दोनों में धन आसानी से उपलब्ध हो सकें। इससे बैंकों को इस क्षेत्र के लिए अपने धन का एक निश्चित हिस्सा आवंटित करने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें