फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Cars: दस लाख से कम में मिलती हैं ये EV, देखें कीमत और रेंज में आखिर कौन-सा ऑप्शन है आपके लिए बेस्ट?

Fri, 14 Aug 2026 11:13 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EV cars under 10 lakh: ईवी खरीदने के लिए अब सिर्फ आपको प्रीमियम बजट की जरूरत नहीं है। भारतीय बाजार में दस लाख से कम एक्स-शोरूम कीमत में भी कई ईवी विकल्प मौजूद हैं, जिसमें ग्राहक को सिर्फ छोटी इलेक्ट्रिक कार का विकल्प नहीं मिलता, बल्कि कॉम्पैक्ट ईवी या एसयूवी भी चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बजट फ्रेंडली मॉडल्स के बारे में।
 
विज्ञापन
दस लाख से कम की इलेक्ट्रिक कार - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Electric cars under 10 lakh India: भारत में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब 10 लाख से कम बजट में भी इलेक्ट्रिक कारों के कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हो चुके हैं। MG Comet EV से लेकर Tata Tiago EV और Tata Punch EV तक, कंपनियां कम बजट में बढ़िया रेंज और आधुनिक फीचर्स दे रही हैं। आइए जानते हैं 10 लाख के अंदर मिलने वाली सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों की रेंज और कीमत का पूरा गणित।
विज्ञापन


टाटा टियागो ईवी: कम बजट में इलेक्ट्रिक कार
  • अगर आप कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो टाटा टियागो ईवी एक प्रमुख विकल्प बन सकती है। इसकी मौजूदा शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख है। साथ ही इसमें 19.2kWh बैटरी पैक मिल सकता है। यह 5-सीटर इलेक्ट्रिक हैचबैक है।
  • आपको बता दें टियागो ईवी उन खरीदारों के लिए ज्यादा उपयोगी है जिन्हें मुख्य रूप से शहर में रोजाना आने-जाने के लिए कॉम्पैक्ट और किफायती EV चाहिए। इसका छोटा आकार पार्किंग और ट्रैफिक में भी उपयोगी रहता है।


एमजी कॉमेट ईवी: शहर के लिए सबसे कॉम्पैक्ट विकल्प
  • एमजी कॉमेट ईवी की शुरुआती कीमत मौजूदा MG वेबसाइट पर 7.79 लाख है। यह एक 4-सीटर कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है, जिसे खास तौर पर शहरी इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 17.4kWh बैटरी पैक मिलता है।
  • कॉमेट ईवी का सबसे बड़ा फायदा इसका बेहद कॉम्पैक्ट आकार है। इसलिए इसे भीड़भाड़ वाले शहर, संकरी गलियों और सीमित पार्किंग स्पेस में चलाने वाले खरीदारों के लिए देखा जा सकता है।
  • इसमें कुछ वेरिएंट में 26.04cm टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी इसके कनेक्टेड कार फीचर्स को भी प्रमुखता देती है।
विज्ञापन


टाटा पंच ईवी: 10 लाख के अंदर SUV जैसा विकल्प
  • अगर आप दस लाख तक गाड़ी खरीदना चाहते हैं साथ ही ईवी के साथ एसयूवी जैसा लुक भी चाहिए, तो टाटा पंच ईवी सबसे दिलचस्प विकल्पों में से एक है। इसके नए मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख है।
  • नई पंच ईवी में आपको 30kWh और 40kWh बैटरी विकल्प दिए गए हैं। हालांकि 9.69 लाख वाली शुरुआती कीमत 30kWh Smart वेरिएंट की है, जबकि 40kWh बैटरी वाला मॉडल इससे महंगा है।
  • 40kWh वर्जन में कंपनी 468km ARAI सर्टिफाइड रेंज और करीब 355km रियल वर्ल्ड सी 75 रेंज का दावा करती है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग के जरिए 20 से 80 प्रतिशत चार्ज करीब 26 मिनट में करने का दावा भी है।


ध्यान देने वाली जरूरी  बातें...
  • हालांकि यहां पर एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि दस लाख से कम की शुरुआती कीमत का मतलब यह नहीं है कि पसंदीदा वेरिएंट भी इसी बजट में आएगा। जैसे मान लीजिए पंच ईवी की शुरुआती कीमत 9.69 लाख है, लेकिन 40kWh बैटरी वाले इसके वेरिएंट 10 लाख से ऊपर जाते हैं। कंपनी की मौजूदा कीमत सूची में 40kWh वाले वेरिएंट ₹10.89 लाख से शुरू होते हैं।
  • इसी तरह एमजी कॉमेट में भी एक वेरिएंट ₹10 लाख के अंदर है, लेकिन इसका एक्सक्लूविस FC वेरिएंट मौजूदा कीमत सूची में करीब ₹10.07 लाख से ऊपर जाता है।
  • इसलिए खरीदारी करते समय सिर्फ शुरुआती कीमत देखकर फैसला करने के बजाय वेरिएंट, बैटरी, चार्जिंग क्षमता और फीचर्स देखना जरूरी है।

BaaS से और कम हो सकती है शुरुआती कीमत
  • हालांकि अच्छी बात है कि कुछ मामलों में बैटरी को कार की कीमत से अलग करके Battery-as-a-Service यानी BaaS मॉडल भी उपलब्ध है। उदाहरण के तौर पर टाटा पंच ईवी का BaaS विकल्प 6.49 लाख से शुरू होता है, लेकिन इसमें बैटरी के लिए अलग से 2.6 प्रति किलोमीटर की लागत बताई गई है।
  • एमजी कॉमेट ईवी में भी BaaS विकल्प उपलब्ध है, जिसमें शुरुआती कीमत कम होती है और बैटरी के लिए प्रति किलोमीटर शुल्क लिया जाता है।
  • इसलिए BaaS में शुरुआती खरीद कीमत कम दिख सकती है, लेकिन कुल खर्च की तुलना करते समय बैटरी रेंट को भी जरूर जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें