फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVs: अब इलेक्ट्रिक और पेट्रोल गाड़ियां होंगी एक कीमत की! नितिन गडकरी बोले– सिर्फ 4 से 6 महीने का इंतजार

Mon, 06 Oct 2025 05:21 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EV Prices To Match ICE Vehicles: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम अब पेट्रोल कारों के बराबर आने वाले हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले 4 से 6 महीनों में दोनों की कीमतें एक जैसी होंगी। इससे भारत की ईवी इंडस्ट्री को बड़ा बूस्ट मिलेगा।
विज्ञापन
नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि आने वाले 4 से 6 महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की कीमतें पेट्रोल गाड़ियों के बराबर हो जाएंगी। उन्होंने यह बात FICCI हायर एजुकेशन समिट 2025 के दौरान कही।
विज्ञापन


गडकरी ने बताया कि भारत हर साल 22 लाख करोड़ रुपये की रकम फ्यूल इम्पोर्ट्स पर खर्च करता है, जो देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा बोझ है। इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह है। इसलिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना अब भारत के विकास के लिए जरूरी हो गया है।

भारत को नंबर-1 ऑटो इंडस्ट्री बनाने का लक्ष्य
उन्होंने कहा, “अगले 4 से 6 महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत पेट्रोल वाहनों के बराबर हो जाएगी।” गडकरी ने आगे बताया कि भारत का लक्ष्य है कि आने वाले 5 वर्षों में देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया की नंबर-1 इंडस्ट्री बनाया जाए।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया, “जब मैंने परिवहन मंत्री के रूप में पदभार संभाला था, तब भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आकार 14 लाख करोड़ रुपये था। आज यह बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।”

वर्तमान में अमेरिका की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आकार 78 लाख करोड़ रुपये, चीन का 47 लाख करोड़ रुपये, जबकि भारत का 22 लाख करोड़ रुपये है।

इथेनॉल उत्पादन से किसानों को फायदा
गडकरी ने यह भी बताया कि किसानों को इथेनॉल उत्पादन से अब तक 45,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई है। देश में इथेनॉल का उत्पादन अब मक्का और अन्य फसलों से भी हो रहा है, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है।

इस घोषणा के साथ उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ेगी और आम लोग भी इन्हें खरीदने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें