फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Patent: अब कार की सीट के नीचे होगा टॉयलेट? चीन के कंपनी को मिला अनोखा पेटेंट, जानें कैसे काम करेगी ये तकनीक

Thu, 16 Apr 2026 01:53 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EV toilet patent: ऑटो बाजार में लगातार बदलाव हो रहे हैं, लेकिन इस बार जो इनोवेशन सामने आया है, वो थोड़ा चौंकाने वाला भी है और दिलचस्प भी। चीन की एक ऑटो कंपनी  ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार के लिए पेटेंट हासिल किया है, जिसमें टॉयलेट कार के अंदर ही मौजूद होगा। कंपनी ने इस पेटेंट का आवेदन पिछले साल अप्रैल में किया था, जिसकी मंजूरी इसी महीने यानी की अप्रैल 2026 में मिली थी।
 
विज्ञापन
ईवी टॉयलेट पेटेंट - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Car interior innovation: चीनी कंपनी Seres ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अनोखा इन-व्हीकल टॉयलेट पेटेंट हासिल किया है। यह टॉयलेट कार की सीट के नीचे एक ड्रॉअर की तरह छिपा होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर बाहर खींचा जा सकता है। यह तकनीक लंबी यात्राओं, ट्रैफिक जाम और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है, हालांकि इसे लेकर स्वच्छता और प्राइवेसी जैसे कई सवाल अभी भी बने हुए हैं।
विज्ञापन


पेटेंट के अनुसार, यह टॉयलेट कोई बड़ी जगह नहीं घेरेगा। इसमें स्लाइडिंग रेल मैकेनिज्म का उपयोग किया गया है, जो बिल्कुल वैसा ही है जैसे आपकी अलमारी का दराज (Drawer) होता है। जब लोगों को इसकी जरूरत नहीं होगी, तो यह सीटे के नीचे पूरी तरह छिपा रहेगा। कार के अंदर बैठने वाले किसी भी व्यक्ति को पता भी नहीं चलेगा कि नीचे कोई टॉयलेट है और जरूरत पड़ने पर आपको बस इसे दराज की तरह बाहर खींचना होगा।

किस तकनीक का होगा इस्तेमाल?
अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें सक्शन टाइम मैकेनिज्म यानी की सफाई के लिए खिंचाव तकनीक का इस्तेमाल हो, जिससे पानी की जरूरत बहुत कम पड़ेगी। चूंकि यह एक इलेक्ट्रिक कार है, तो इसे पावर देने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करना कंपनी के लिए बेहद आसान है।
विज्ञापन



कहां काम आ सकता है यह फीचर?
भले ही यह अभी पेटेंट स्टेज पर है, लेकिन इसके कई संभावित उपयोग हो सकते हैं। जैसे लंबी दूरी की यात्राओं में, भारी ट्रैफिक जाम में फंसने पर, डिलीवरी वैन और कमर्शियल वाहनों में और आईबीएस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों के लिए यह पेटेंट काफी आरामदायक हो सकता है। लेकिन इसमें चुनौतियां भी कम नहीं, यह आइडिया जितना आकर्षक और यूनिक लग रहा है, उतने ही सवाल भी खड़े कर रहा है। 
लोगों की प्रतिक्रियाएं आई सामने

इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग कुछ बड़ी चिंताएं जता रहे हैं। जैसे कि दूसरे यात्रियों के सामने इस्तेमाल करने में असहजता हो सकती है। बदबू और साफ-सफाई की समस्या खत्म हो सकती है और वेस्ट डिस्पोजल कैसे होगा, ये सबसे बड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह तकनीक यूनिक तो है, लेकिन इसे अपनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


क्या यह सच में सड़कों पर दिखेगा?
एक्सपर्ट्स के अनुसार पेटेंट मिलने से जरूरी नहीं कि प्रोडक्ट बाजार में भी आ जाए। कई बार कंपनियां भविष्य के आइडिया को सुरक्षित करने के लिए पेटेंट फाइल करती हैं। इन सबके बावजूद यह इनोवेशन दिखाता है कि ऑटो इंडस्ट्री अब कंफर्ट और सुविधा को नए स्तर पर ले जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें