फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Charging: घर पर कर रहे हैं इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर की चार्जिंग? जानें सुरक्षित और आसान सेफ्टी टिप्स

Thu, 05 Mar 2026 07:37 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पब्लिक चार्जिंग पॉइंट का धीरे-धीरे विस्तार हो रहा है। इसलिए अधिकांश वाहन मालिक अपनी गाड़ियों को घर पर ही चार्ज करने पर भरोसा करते हैं। यह आसान और सस्ता भी है। लेकिन किसी भी इलेक्ट्रिकल अप्लायंस की तरह, ईवी चार्जिंग को भी थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है।
विज्ञापन
Electric Car - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का चलन तेजी से बढ़ रहा है। शहरों में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब आम हो गए हैं और कई परिवार इलेक्ट्रिक कार को दूसरे या मुख्य वाहन के रूप में अपना रहे हैं।

विज्ञापन

चूंकि पब्लिक चार्जिंग नेटवर्क अभी भी विस्तार के दौर में है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने ईवी को घर पर ही चार्ज करते हैं। यह सुविधाजनक और सस्ता भी है, लेकिन सुरक्षित चार्जिंग के लिए कुछ सावधानियां जरूरी होती हैं।

क्या हमेशा कंपनी का चार्जर ही इस्तेमाल करना चाहिए?
ईवी चार्ज करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हमेशा निर्माता द्वारा दिया गया चार्जर ही इस्तेमाल करें।
यह चार्जर वाहन के बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस) के साथ सही तरीके से काम करने के लिए डिजाइन किया जाता है। किसी भी थर्ड-पार्टी चार्जर का उपयोग करने से चार्जिंग अस्थिर हो सकती है या लंबे समय में ओवरहीटिंग की समस्या पैदा हो सकती है।

क्या घर पर अलग सॉकेट लगवाना जरूरी है?
भारत में मिलने वाले कई ईवी के साथ पोर्टेबल चार्जर आता है, जिसे सामान्य वॉल सॉकेट में लगाया जा सकता है।
फिर भी बेहतर यह है कि वाहन के लिए एक अलग सॉकेट लगाया जाए। ईवी चार्जिंग कई घंटों तक लगातार बिजली खींचती है। अगर उसी सॉकेट पर दूसरे उपकरण भी चल रहे हों, तो सर्किट ओवरलोड हो सकता है।

घर पर चार्जिंग के लिए अच्छी अर्थिंग वाला 15A सॉकेट सबसे सुरक्षित माना जाता है।

चार्जिंग के लिए जगह कैसी होनी चाहिए?
जिस जगह पर ईवी चार्ज किया जा रहा है, वह सूखी और हवादार होनी चाहिए।
मानसून के दौरान पार्किंग में पानी जमा हो सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी निकालकर चार्ज करनी पड़ती है, तो उसे जमीन पर रखने के बजाय किसी स्थिर टेबल या शेल्फ पर रखना ज्यादा सुरक्षित होता है।

क्या एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करना ठीक है?
कई लोग सुविधा के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक चार्जिंग के दौरान ये केबल गर्म हो सकते हैं।
इसलिए हमेशा चार्जर को सीधे अच्छी गुणवत्ता वाले वॉल सॉकेट से जोड़ना ज्यादा सुरक्षित रहता है।

क्या बैटरी फुल होने के बाद भी चार्जिंग जारी रहती है?
ज्यादातर आधुनिक ईवी में बैटरी फुल होने पर चार्जिंग अपने आप रुक जाती है।
फिर भी समय-समय पर नजर रखना अच्छी आदत है। वाहन को बहुत लंबे समय तक लगातार प्लग-इन छोड़ना हमेशा सही नहीं माना जाता।

विज्ञापन

क्या चार्जिंग केबल की जांच जरूरी है?
चार्जिंग केबल को भी समय-समय पर जांचना चाहिए।
अगर उसमें कट, ढीले कनेक्टर या असामान्य गर्मी महसूस हो, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।

सुरक्षित और सही तरीके से चार्जिंग करने से न केवल ईवी की बैटरी की उम्र बढ़ती है, बल्कि घर की बिजली व्यवस्था भी सुरक्षित रहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें