Pure EV electric scooter catches fire in Hyderabad
- फोटो : For Reference Only
उपभोक्ता संरक्षण नियामक Central Consumer Protection Authority (CCPA), केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने देश भर में कई बैटरी से चलने वाले वाहनों में आग लगने के घटनाओं के मद्देनजर कई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को नोटिस जारी किए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि लगभग पांच ऐसे ईवी निर्माताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। जबकि संबंधित मंत्रालय भी इस पूरे मुद्दे पर नजर बनाए हुए हैं।
ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग
- फोटो : For Reference Only
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने सवाल किया कि क्या संबंधित निर्माताओं ने मानक परीक्षण प्रक्रियाओं को पास करने वाले उत्पादों को बेचा है। उन्होंने कहा, "हमने 4-5 कंपनियों को नोटिस जारी किया है। हमने उनसे इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाओं का कारण बताने को कहा और यह पूछा है कि नियामक को उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि सीसीपीए को कई शिकायतें मिलने के बाद स्वत: कार्रवाई की गई।
Pure EV Scooter Fire
- फोटो : For Reference Only
हालांकि जिन ईवी निर्माताओं को नोटिस दिया गया है, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। यह उम्मीद की जा रही है कि उन निर्माताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिनका उत्पाद आग की लपटों में जल गया। यह न सिर्फ सवार और पीछे की सवारी के लिए जोखिम है बल्कि आसपास मौजूद हर किसी के लिए खतरा है।
Ather Energy EV Fire
- फोटो : Twitter
यह नई नोटिस ऐसे समय में जारी की गई है जब कुछ समय पहले ही केंद्र ने भी उन सभी ईवी निर्माताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिनके उत्पादों में हाल ही में आग लगी थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा को सूचित किया था कि इन ईवी निर्माताओं को नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है और ऐसा करने में विफल रहने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Okinawa EV Dealership Fire
- फोटो : For Reference Only
हाल ही में केंद्र ने आग की घटनाओं की परिस्थितियों की जांच करने के लिए सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (सीएफईईएस) को शामिल किया था। यहां तक कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को भी ईवी आग की घटनाओं की जांच करने के लिए कहा गया है और इसकी रिपोर्ट भी अब सीसीपीए ने मांगी है।
EV Fire in Nashik
- फोटो : Twitter
देश में ईवी अपनाने में तेजी आ रही है। कई निर्माताओं के ईवी में बिना किसी दुर्घटना के आग लगने के बाद सुरक्षा पहलू पर चिंताएं सामने आई हैं। ईवी निर्माताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी, खासतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर स्पेस में स्टार्ट-अप की बढ़ती संख्या ने भी क्वालिटी कंट्रोल (गुणवत्ता-नियंत्रण) के मुद्दों को उठाया है।