2025 BMW 2 Series Gran Coupe
- फोटो : BMW
कीमतों में कटौती और नए मॉडल्स की संभावना
कम टैरिफ के चलते कंपनियां इंपोर्टेड कारों की कीमतें कम रख सकेंगी। इससे उन्हें भारत में नए मॉडल्स को टेस्ट करने और मांग समझने का मौका मिलेगा। जिसके बाद वे भविष्य में लोकल मैन्युफैक्चरिंग में नए निवेश का फैसला ले सकती हैं।
एक सूत्र का कहना है कि अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो भारतीय ग्राहकों के लिए यूरोपीय कारें पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा किफायती और सुलभ हो सकती हैं।