फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन गडकरी: डीजल में इथेनॉल मिलाने का प्रयोग असफल, अब आइसोब्यूटेनॉल पर चल रहा टेस्ट

Sun, 14 Sep 2025 11:18 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल में 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य तय समय से पहले पूरा कर लिया है। हालांकि, डीजल में इथेनॉल मिलाने का प्रयास असफल रहा। अब सरकार डीजल के साथ आइसोब्यूटेनॉल ब्लेंडिंग पर काम कर रही है।
विज्ञापन
डीजल के साथ भी चल रहे प्रयोग - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने देशभर में 20% इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) लॉन्च कर दिया है और यह लक्ष्य 2030 से पहले ही हासिल कर लिया गया। लेकिन अब सरकार डीजल में भी इथेनॉल मिलाने के प्रयोग कर रही थी, जो सफल नहीं रहे। इस बात की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी।
विज्ञापन


डीजल के साथ प्रयोग रहा असफल
गडकरी ने कहा कि डीजल में 10% इथेनॉल मिलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन परिणाम अच्छे नहीं आए। अब सरकार आइसोब्यूटेनॉल के साथ डीजल ब्लेंडिंग पर काम कर रही है। आइसोब्यूटेनॉल, इथेनॉल से तैयार होने वाला एक डेरिवेटिव है, जिसे भविष्य में डीजल के साथ मिलाया जा सकता है। हालांकि, गडकरी ने इसके लिए कोई टाइमलाइन स्पष्ट नहीं की और कहा कि आगे की दिशा प्रयोगों के नतीजों पर निर्भर करेगी।

देशभर में मिल रहा E20 पेट्रोल
वर्तमान में देशभर में E20 पेट्रोल उपलब्ध है, जिसमें 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण होता है। इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने और अनाज (जैसे मक्का व चावल) से तैयार किया जाता है। अप्रैल 2023 में चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर शुरुआत के बाद से E20 को धीरे-धीरे पूरे देश में लागू किया गया और अप्रैल 2025 से यह पुराने E10 (10% इथेनॉल वाला पेट्रोल) को पूरी तरह बदल चुका है।
विज्ञापन


'चल रही कैंपेनिंग'  
सोशल मीडिया पर इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर हाल ही में उठी आलोचनाओं पर गडकरी ने कहा कि यह एक "पेड कैंपेन" है, जो तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर दाखिल याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है।

बीते कुछ समय से वाहन मालिकों और सर्विस सेंटरों की ओर से यह चिंता जताई जा रही है कि ज्यादा इथेनॉल ब्लेंडिंग से पुरानी गाड़ियों की माइलेज घट सकती है और इंजन को नुकसान हो सकता है। इसी बहस के बीच गडकरी का यह बयान सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें