फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Battery Care: बाइक की बैटरी को मिलेगी लंबी उम्र, बस अपनाएं ये आसान तरीके और बदलें अपनी कुछ पुरानी आदतें

Sun, 01 Feb 2026 10:20 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Motorcycle Battery Maintenance: अक्सर राइडर्स बाइक के टायर और सर्विसिंग पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन उसकी बैटरी को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे वह समय से पहले खराब हो जाती है। सही इस्तेमाल, सीमित एक्सेसरीज और नियमित देखभाल से बाइक बैटरी की उम्र 3–5 साल या उससे ज्यादा तक बढ़ाई जा सकती है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सामान्य बैटरी 3-5 साल चलती है, लेकिन लंबे समय तक बाइक खड़ी रखना, भारी मॉडिफिकेशन और गंदे टर्मिनल्स जैसी गलतियां इसे समय से पहले ही खराब कर देती हैं। इस लेख में जानें उन आदतों के बारे में जिससे बैटरी की उम्र बढ़ाई जा सकती है।

क्यों समय से पहले दम तोड़ देती है आपकी बैटरी?

सुबह के वक्त जब आपकी बाइक सेल्फ-स्टार्ट नहीं होती, तब बैटरी की अहमियत समझ आती है। बैटरी को साइलेंट वर्कर कहा जाता है, लेकिन आपकी कुछ छोटी लापरवाही इसे स्थायी रूप से खराब कर सकती है।

बैटरी की उम्र कैसे घट जाती है

स्थिरता: हफ्तों तक बाइक या कोई भी वाहन खड़ा रखने पर उसके बैटरी की रासायनिक क्षमता खत्म हो जाती है। इसलिए इसे हर दूसरे दिन कम से कम 5-10 मिनट चालू रखना अनिवार्य है।

विज्ञापन


आफ्टर-मार्केट एक्सेसरीज: फैंसी फॉग लाइट्स और तेज हॉर्न सुनने में अच्छे लगते हैं, लेकिन ये बैटरी की निर्धारित क्षमता से अधिक बिजली खींचते हैं, जिससे वोल्टेज ड्रॉप की समस्या आती है।

शॉर्ट ट्रिप्स: केवल 500 मीटर या 1 किमी की राइड बैटरी को चार्ज होने का समय नहीं देती। बैटरी चार्जिंग के लिए अल्टरनेटर को कम से कम 5-7 किमी तक लगातार ड्राइविंग की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


टर्मिनल कोरोजन: टर्मिनल्स पर जमने वाला एसिडिक पाउडर करंट फ्लो को रोकता है। गर्म पानी और पेट्रोलियम जेली का उपयोग इस समस्या का सरल समाधान है।
विज्ञापन


अधिकतर लोग कहते हैं कि सर्दियों के दौरान बैटरी का आउटपुट कम हो जाता है। ऐसे में सुबह की पहली शुरुआत किक स्टार्ट से करने पर बैटरी पर कोल्ड स्टार्ट का भारी लोड नहीं पड़ता, जिससे उसकी सेल लाइफ सुरक्षित रहती है।

क्यों जरूरी है बैटरी की सही देखभाल?

  • अचानक बाइक स्टार्ट न होने की परेशानी से बचाता है।
  • बैटरी रिप्लेसमेंट का खर्च कम करता है।
  • बाइक की ओवरऑल रिलायबिलिटी बेहतर होती है।
  • लंबी बैटरी लाइफ और बेहतर परफॉर्मेंस होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें