मॉर्डन कारों में सेफ्टी का भी काफी ध्यान रखा जाता है। सुरक्षा के लिए कई फीचर्स दिए जाते हैं, लेकिन एक ऐसा फीचर भी दिया जाता है, जिससे बड़े-बड़े हादसे टाले जा सकते हैं। ये कौन सा फीचर है। आइए जानते हैं।
भारत की सड़कों पर कार चलाना काफी चुनौती भरा काम है। देश में कहीं पर भी सुरक्षित तरह से कार चलाने के लिए ड्राइवर को काफी एक्टिव रहना पड़ता है। लेकिन आजकल की कारों में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं। ऐसे ही एक फीचर की जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं, जिसके कारण हादसा होने का खतरा काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
2 of 4
What is Electronic Stability Control (ESC)
- फोटो : For Refernce Only
कैसा है फीचर
मॉडर्न कारों में सेफ्टी के लिए ईएससी फीचर को दिया जाता है। इसे इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल कहा जाता है। यह एक ऐसा फीचर है, जिससे ड्राइवर कार पर कंट्रोल बनाए रखता है। इस फीचर के कारण कई मौकों पर कार को हादसों से सुरक्षित रखा जा सकता है।
कैसे करता है काम
इस फीचर के साथ आने वाली कारों में जब भी ड्राइवर कार को मोड़ता है या फिर जोर से ब्रेक लगाने पर यह एक्टिव हो जाता है। जिससे कार में जरूरत के मुताबिक ब्रेक लग जाते हैं और हादसा होने से बच जाता है।
कब होता है शुरू
जब भी कार को स्टार्ट किया जाता है तो यह सेफ्टी फीचर खुद से शुरू हो जाता है। यह व्हील स्पीड सेंसर और स्टेयरिंग इनपुट के जरिए पहियों की स्पीड पर लगातार नजर रखता है। इसका काम यह जानकारी रखना भी होता है कि ड्राइवर कार पर से कंट्रोल खो रहा है। जब भी इस सिस्टम को ऐसा लगता है तो यह एक्टिवेट हो जाता है। ओवरस्टीयर या अंडरस्टीयर को सही करने के लिए हर पहिए के ब्रेक को रिलीज या एंगेज करता है।