फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla Cybertruck: साइंस-फिक्शन से कम नहीं साइबरट्रक, एलन मस्क ने शेयर किया जबरदस्त वीडियो!

Mon, 24 Feb 2025 11:22 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla Cybertruck की मैन्युफैक्चरिंग 2023 से शुरू हुई थी। यह एक हाई-टेक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है, जिसकी शुरुआती कीमत 79,990 डॉलर (लगभग 50.70 लाख रुपये) बताई जा रही है।
विज्ञापन
Tesla Cybertruck - फोटो : Elon Musk/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tesla Cybertruck Viral Video: अगर आप भी टेस्ला साइबरट्रक के फैन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है! एलन मस्क ने अपने पसंदीदा इलेक्ट्रिक ट्रक Tesla Cybertruck का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए इस वीडियो में टेस्ला साइबरट्रक का काफिला अमेरिकी सड़कों पर सरपट दौड़ता नजर आ रहा है। इसकी मजबूत स्टेनलेस स्टील बॉडी, पैनोरमिक ग्लास रूफ और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस फीचर्स इसे एकदम फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। सड़क पर इसका अंदाज ऐसा है जैसे कोई साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन चल रहा हो!

2023 में शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग

Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
आपको बता दें कि Tesla Cybertruck की मैन्युफैक्चरिंग 2023 से शुरू हुई थी। यह एक हाई-टेक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक है, जिसकी शुरुआती कीमत 79,990 डॉलर (लगभग 50.70 लाख रुपये) बताई जा रही है।

इसकी सबसे खास बात इसका यूनिक डिजाइन है। स्टेनलेस स्टील बॉडी इसे बेहद मजबूत बनाती है और इसे एक फ्यूचरिस्टिक अपील देती है। यह पारंपरिक पिकअप ट्रक्स से बिल्कुल अलग नजर आता है और इसकी पैनोरमिक ग्लास रूफ अंदर बैठे लोगों को एक अनोखा अनुभव देती है।

फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास

टेस्ला साइबरट्रक के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 6 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। साथ ही इसमें 17 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है, जो कि टेस्ला के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस है। इसका फ्यूचरिस्टिक डैशबोर्ड किसी स्पेसशिप के कॉकपिट जैसा फील देता है।

इसमें टेस्ला की सबसे एडवांस्ड फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सेफ्टी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाती है। इसके अलावा 15-स्पीकर साउंड सिस्टम, मल्टी-जोन ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग और एयर प्यूरीफायर जैसे शानदार फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

दमदार बैटरी परफॉर्मेंस
साइबरट्रक में एडेप्टिव एयर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो सड़क की स्थिति के हिसाब से गाड़ी की ऊंचाई को एडजस्ट करता है। इससे ऑफ-रोड और ऑन-रोड ड्राइविंग, दोनों में जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलती है।

यह ट्रक वीइकल-टू-लोड (V2L) और वीइकल-टू-वीइकल (V2V) चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को भी चार्ज किया जा सकता है। टेस्ला साइबरट्रक की अनुमानित रेंज 400 से 545 किलोमीटर तक की हो सकती है।
विज्ञापन

क्या भारत में भी आएगा टेस्ला साइबरट्रक?

Tesla Cybertruck - फोटो : Tesla
फिलहाल टेस्ला साइबरट्रक अमेरिका में धूम मचा रहा है, लेकिन एलन मस्क कई बार भारत में टेस्ला कारों को लाने की बात कह चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह पावरफुल इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक भारतीय सड़कों पर भी दौड़ता नजर आ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें