फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Sales: इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल, जून 2025 में 29% ज्यादा बिकी ई-कारें

Thu, 10 Jul 2025 05:17 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Electric Vehicle Sales June 2025: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जून 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री एक साल पहले की तुलना में 28.60% बढ़कर 1,80,238 यूनिट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जबरदस्त ग्रोथ - फोटो : MG Motor India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की बिक्री में जोरदार इजाफा देखने को मिला है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 1,80,238 यूनिट रही, जो कि पिछले साल जून की तुलना में 28.60% अधिक है।
विज्ञापन


इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी ई-यात्री वाहनों की रही, जिनकी बिक्री 79.95% बढ़कर 13,178 यूनिट हो गई। जून 2024 में इनकी बिक्री 7,323 यूनिट थी। इसके अलावा, ई-यात्री वाहनों की बाजार में हिस्सेदारी जून 2024 के 2.5% से बढ़कर जून 2025 में 4.4% हो गई।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 15.79% की बढ़ोतरी के साथ 60,559 यूनिट रही। इस सेगमेंट की हिस्सेदारी जून में 60.2% तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष 55.4% थी। वहीं, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री 31.69% बढ़कर 1,05,355 यूनिट पर पहुंच गई।
विज्ञापन


वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी 122.5% का जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। जून 2025 में यह आंकड़ा 1,146 यूनिट रहा, जबकि पिछले साल यह 515 यूनिट था।

फाडा अध्यक्ष सी.एस. विनेश्वर ने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में परिवर्तन तेजी से हो रहा है और सभी सेगमेंट में इसका असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें