फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla: उत्पादन संकट की आशंका से टेस्ला के शेयर फिर गिरे, जानें ताजा हाल

Wed, 25 May 2022 01:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla Inc. (टेस्ला इंक) चीन में अपने प्लाटं में उत्पादन को सामान्य स्थिति में वापस लाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में टेस्ला के शेयरों ने मंगलवार को एक बार फिर से गोता लगाया।
विज्ञापन
Tesla car - फोटो : Tesla
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla Inc. (टेस्ला इंक) चीन में अपने प्लाटं में उत्पादन को सामान्य स्थिति में वापस लाने के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में टेस्ला के शेयरों ने मंगलवार को एक बार फिर से गोता लगाया। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच चीन में लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण टेस्ला शंघाई प्लांट में अपने उत्पादन शेड्यूल से जूझ रही है। यह प्लांट दुनिया में टेस्ला की किसी भी प्लांट से सबसे बड़ी है और एक आधार के रूप में काम करती है। जो न सिर्फ चीन के बाजार के लिए उत्पादन करती है बल्कि यहां बनी हुई यूनिट्स को कई यूरोपीय देशों में भी भेजा जाता है। 
विज्ञापन

Tesla Car - फोटो : istock
टेस्ला के शेयर की कीमतों में अतीत में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन हाल के दिनों में यह काफी कठिन रहा है। 4 अप्रैल को इसकी कीमत 1,145 डॉलर थी, जिस तारीख को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की योजना का एलान किया था। इस घोषणा के बाद से, टेस्ला के शेयर की कीमत में 42 प्रतिशत की गिरावट आई है और वर्तमान में यह अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। लेकिन ट्विटर के लिए मस्क की बोली ने जहां टेस्ला निवेशकों को चिंतित किया है, वहीं इसके अन्य कारक भी हैं। 

Tesla Model 3 - फोटो : Tesla (For Reference Only)
दुनिया भर में उत्पादन और डिलीवरी क्षमता को देखते हुए, टेस्ला ने शुरुआत में जितना अनुमान लगाया था, रास्ता उससे कहीं ज्यादा कठिन हो गया है। शंघाई प्लांट में स्थितियां इसलिए भी कठिन हैं क्योंकि स्थानीय अधिकारियों ने शहर में कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। अब भी, इस प्लांट के कर्मचारी बायो बबल में हैं और कई पारियों में काम चल रहा है, ऐसे में यहां कर्मचारियों को कथित तौर पर कारखाने के फर्श पर सोते देखा गया है। उत्पादन को प्री-लॉकडाउन स्तरों पर वापस ले जाने के लक्ष्यों को एक बार फिर कम कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
चिप की कमी के संकट ने मोटर वाहन उद्योग को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है, जिसका असर टेस्ला पर भी पड़ा है। अभी के लिए, टेस्ला की योजना शंघाई प्लांट से प्रतिदिन 2,600 यूनिट तक उत्पादन करने की है। लेकिन क्या यह कंपनी में विश्वास को मजबूत करता है या नहीं यह देखा जाना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें