राइडिंग मोड का सही इस्तेमाल क्यों जरूरी है?
-
ज्यादातर ई-स्कूटर में इको, राइड और स्पोर्ट मोड होते हैं।
-
इको मोड पावर और टॉप स्पीड सीमित करता है, जिससे बैटरी बचती है।
-
दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू जैसे शहरों में डेली कम्यूट के लिए इको मोड काफी है।
-
स्पोर्ट मोड का इस्तेमाल केवल खाली सड़क या ओवरटेकिंग के समय करें।
टायर प्रेशर को नजरअंदाज करना कितना नुकसानदेह है?
-
कम हवा वाले टायर रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ाते हैं।
-
मोटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बैटरी जल्दी खत्म होती है।
-
हर 10-15 दिन में टायर प्रेशर चेक करें।
-
भारतीय सड़कों और मौसम में प्रेशर जल्दी कम हो सकता है।
क्या वजन सच में रेंज कम करता है?
-
अतिरिक्त बैग, सामान या लगातार पिलियन राइड से बैटरी ड्रेन तेज होता है।
-
लंबी दूरी के लिए निकलते समय हल्का सामान रखें।
-
कम वजन का मतलब है बेहतर एफिशिएंसी।
मौसम और पार्किंग का क्या रोल है?
-
तेज धूप में लंबे समय तक खड़ा स्कूटर बैटरी एफिशिएंसी घटा सकता है।
-
जहां संभव हो, स्कूटर को छांव में पार्क करें।
-
मानसून में गहरे पानी से बचें- यह इलेक्ट्रिकल पार्ट्स और एफिशिएंसी दोनों के लिए खराब है।
चार्जिंग की सही आदतें कौन-सी हैं?
-
बार-बार बैटरी को 0 प्रतिशत तक ड्रेन न करें।
-
रोजाना इस्तेमाल के लिए बैटरी को 20 प्रतिशत – 80 प्रतिशत के बीच रखना बेहतर है।
-
फास्ट चार्जिंग सुविधाजनक है, लेकिन डेली होम चार्जिंग के लिए नॉर्मल चार्ज ज्यादा सुरक्षित है।
क्या सॉफ्टवेयर अपडेट से भी फर्क पड़ता है?
छोटी आदतें कैसे बड़ा असर डालती हैं?
-
गैर-जरूरी एक्सेसरी हटाएं जो वजन या ड्रैग बढ़ाती हैं।
-
धीमी ट्रैफिक में ब्रेक दबाकर न चलाएं- यह अनजाने में होता है और रेंज घटाता है।
-
अगर स्कूटर में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग है, तो धीरे-धीरे स्लो डाउन करें ताकि एनर्जी रिकवर हो सके।
क्या रूट प्लानिंग भी बैटरी बचाती है?
-
भारी ट्रैफिक, जाम और कंस्ट्रक्शन जोन बैटरी ज्यादा खपत करते हैं।
-
नेविगेशन ऐप से कम भीड़ वाला रास्ता चुनें।
-
स्टॉप-एंड-गो राइडिंग, स्मूद राइडिंग से ज्यादा बैटरी खाती है।
मेंटेनेंस कितना जरूरी है?
-
इलेक्ट्रिक स्कूटर पेट्रोल जितने मेंटेनेंस-हेवी नहीं हैं, लेकिन पूरी तरह मेंटेनेंस-फ्री भी नहीं।
-
ब्रेक, टायर और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की नियमित जांच जरूरी है।
-
बैटरी को ज्यादा गर्मी और डीप डिस्चार्ज से बचाएं।
ड्राइविंग आदत पर बहुत कुछ निर्भर
कंपनियों द्वारा बताई गई रेंज लैब कंडीशन में टेस्ट होती है। असली भारतीय सड़कों पर रेंज आपकी आदतों पर निर्भर करती है। स्मूद राइडिंग, समझदारी से चार्जिंग और सही मेंटेनेंस- यही ज्यादा रेंज का असली मंत्र है।