EV Scooter vs EV Bike: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, लेकिन नई EV खरीदते समय लोग अक्सर इस कन्फ्यूजन में रहते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना बेहतर रहेगा या इलेक्ट्रिक बाइक। दोनों की कीमत, रेंज, परफॉर्मेंस और इस्तेमाल अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फायदे देते हैं। अगर आप भी नई ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा सही साबित हो सकता है।
Best Electric Two Wheeler: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटर और बाइक के बीच कड़ी टक्कर तेज होती जा रही है। जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने स्टोरेज स्पेस, आसान ड्राइविंग और कम कीमत की वजह से शहरी इस्तेमाल और सामान ढोने के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं, वहीं इलेक्ट्रिक बाइक लंबी दूरी, हाई स्पीड और स्पोर्टी परफॉर्मेंस चाहने वालों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन
आपकी जरूरत के हिसाब से क्या है बेहतर?
ईवी स्कूटर के फायदे: शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए स्कूटर सबसे आरामदायक माना जाता है क्योंकि इसमें गियर का झंझट नहीं होता। इसमें सामान रखने के लिए फुटबोर्ड और अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जो इसे ऑफिस या बाजार जाने वालों के लिए कंफर्टेबल बनाता है।
इलेक्ट्रिक बाइक: लंबी दूरी के सफर और हाईवे ड्राइविंग के लिए बाइक ज्यादा स्थिर मानी जाती है। इसमें आमतौर पर ज्यादा पावरफुल मोटर और बेहतर पिकअप मिलता है, जो युवाओं और लंबी राइड के शौकीनों को आकर्षित करता है।
रेंज और परफॉर्मेंस: स्कूटर आमतौर पर 80-150 किमी की रेंज देते हैं, जबकि प्रीमियम बाइक्स इससे भी ज्यादा दूरी तय कर सकती हैं। हालांकि, बाइक तकनीकी रूप से ज्यादा विकसित मानी जाती है, इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है।
खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
नई EV खरीदने से पहले ध्यान रखें कि आप रोजाना कितनी दूरी तय करते हैं? बजट कितना है? चार्जिंग सुविधा उपलब्ध है या नहीं और आराम ज्यादा जरूरी है या परफॉर्मेंस, इन सभी बातों के बारें में सोचकर ही कोई फैसला लें। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आपकी प्राथमिकता सुविधा और कम खर्च है, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर रहेगा। वहीं दमदार राइडिंग और लंबी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक बाइक ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकती है।