फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटी: तेलंगाना के कोरुतला में चार्जिंग के दौरान लगी आग, वाहन पूरी तरह जलकर खाक

Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चार्जिंग शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद उन्हें अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो स्कूटर में आग लगी हुई थी। जानें क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
Electric Scooter Battery Explosion - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के जगितियाल जिले के कोरुतला स्थित सैरामपुरा कॉलोनी में सोमवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई। 
विज्ञापन


सैरामपुरा कॉलोनी के निवासी एन. लक्ष्मीनाारायण ने कुछ समय पहले ही 'एलेस्को' (Elesco) कंपनी का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। सोमवार को उन्होंने अपने घर के अहाते में स्कूटर को चार्जिंग पर लगाया था। चार्जिंग शुरू होने के महज 10 मिनट बाद ही एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते स्कूटर आग की लपटों से घिर गया। 
 

हादसे में कितना नुकसान हुआ और आग लगने की मुख्य वजह क्या है?

मालिक के घर के बाहर खड़ी कार और परिसर में बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से जलकर राख हो गया:
  • संपत्ति का नुकसान: पीड़ित एन. लक्ष्मीनाारायण ने इस घटना पर भारी दुख व्यक्त किया है। आग की इस चपेट में आने से लगभग 1 लाख रुपये मूल्य का इलेक्ट्रिक वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया।
  • विस्फोट का कारण: चार्जिंग के केवल 10 मिनट के भीतर बैटरी में हुए इस धमाके के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक रूप से इसे ओवरहीटिंग या शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जिसके बाद इस घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें