फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti e-Vitara vs Creta EV: ज्यादा स्पेस या प्रीमियम फीचर्स? जानें कौन सी इलेक्ट्रिक एसयूवी है आपके लिए बेहतर

Sun, 01 Mar 2026 04:23 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best electric SUV India 2026: भारतीय सड़कों पर राज करने वाली दो दिग्गज कंपनियां अब इलेक्ट्रिक अवतार में आमने-सामने हैं। एक तरफ मारुति सुजुकी की पहली ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा है, तो दूसरी तरफ भरोसे का नाम क्रेटा इलेक्ट्रिक। डाइमेंशन से लेकर हाई-टेक फीचर्स तक, जानिए इन कारों में कौन बेहतर...
 
विज्ञापन
Maruti E Vitara - फोटो : carwale.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट तेजी से मजबूत हो रहा है। इस रेस में मारुति ई-विटारा और ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक आमने-सामने हैं । एक ओर ज्यादा व्हीलबेस और सात एयरबैग का फायदा, तो दूसरी ओर पैनोरमिक सनरूफ और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर। साइज, फीचर, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के आधार पर जानिए कौन सी इलेक्ट्रिक SUV आपकी जरूरतों के हिसाब से ज्यादा सही विकल्प बन सकती है।
विज्ञापन


डिजाइन और स्पेस: कौन है ज्यादा कंफर्टेबल?
पहली नजर में दोनों कारें दमदार दिखती हैं, लेकिन साइज के मामले में दोनों के अपने फायदे हैं:
  • स्पेस: मारुति ई-विटारा का व्हीलबेस (2700mm) क्रेटा से 90mm ज्यादा है, जिसका सीधा मतलब है केबिन के अंदर पैरों के लिए ज्यादा जगह (Legroom)। यह गाड़ी ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक से थोड़ी चौड़ी भी है।
  • रोड प्रेजेंस: ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक लंबाई और ऊंचाई में बाजी मार लेती है। यह ई विटारा से 65mm लंबी है, जो इसे बाहर से ज्यादा बड़ी और अंदर से बेहतर हेडरूम वाली गाड़ी बनाती है। लंबे सफर के लिए यह एक प्लस पॉइंट है।
ये भी पढ़े: Premium Car Features: लग्जरी कार को क्या बनाता है प्रीमियम? जानें वो खास फीचर्स जो आम गाड़ियों में नहीं मिलते

फीचर्स: तकनीक में कौन है आगे?
दोनों ही कारें किसी स्मार्टफोन से कम नहीं हैं, लेकिन कुछ बारीक अंतर इन्हें अलग बनाते हैं:
  • मारुति ई विटारा: इसमें आपको 10-स्पीकर वाला शानदार साउंड सिस्टम, 7 एयरबैग्स (ज्यादा सुरक्षा) और सभी दरवाजों के लिए ऑटो अप या डाउन विंडो जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसकी एम्बिएंट लाइटिंग मल्टी-कलर है जो मूड के हिसाब से बदलती है।
  • ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक के पास प्लस पॉइंट है। ह्यूंदै ने लग्जरी पर ध्यान दिया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ (खुला आसमान), डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (ड्राइवर और पैसेंजर के लिए अलग तापमान) और आगे की दोनों सीटों के लिए पावर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स दिए हैं।
ये भी पढ़े: Automatic SUV: ट्रैफिक में मैनुअल गियर से मिलेगा छुटकारा, रोजाना ड्राइविंग के लिए पांच ऑटोमैटिक एसयूवी कारें
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Creta Electric - फोटो : Hyundai
कलर और स्टाइल
अगर रंगो की बात करें और आपकों काला-सफेद से हटकर भी गाड़ियां पसंद है तो ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक थोड़ा आगे है। हालांकि, मारुति ई विटारा में डुअल-टोन (दो रंगों वाली छत) के ज्यादा विकल्प (4 शेड्स) मिलते हैं, जो इसे युवाओं के बीच ज्यादा स्टाइलिश  और एस्थैटिक बनाता है।

कौन ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा के मामले में दोनों कंपनियों ने कोई समझौता नहीं किया है। दोनों में Level-2 ADAS (ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट), 360-डिग्री कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। मारुति में एक एक्स्ट्रा एयरबैग (कुल 7) सुरक्षा को एक कदम और ऊपर ले जाता है।

एक्सपर्ट की राय: किसे चुनें?
ऑटो दिग्गज के अनुसार अगर आपको केबिन के अंदर ज्यादा जगह (व्हीलबेस), बेहतर म्यूजिक सिस्टम और मारुति का नया ग्लोबल इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म चाहिए, तो ई-विटारा बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर आपको बड़ी गाड़ी वाला अहसास, पैनोरमिक सनरूफ जैसे लग्जरी फीचर्स और हुंडई की स्थापित सर्विस नेटवर्क पर भरोसा है। तो ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक का चुनाव ठीक हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें