फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ducati Diavel V4 Black Roadster: नई डुकाटी डियावेल V4 ब्लैक रोडस्टर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 08 Jul 2026 03:21 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इटली की प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता डुकाटी ने भारतीय बाजार में अपनी नई Diavel V4 Black Roadster लॉन्च कर दी है। नई Black Roadster एडिशन को खास तौर पर नए डिजाइन और एक्सक्लूसिव कलर थीम के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
Ducati Diavel V4 Black Roadster - फोटो : Ducati
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इतालवी लग्जरी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी डुकाटी (Ducati) ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार क्रूजर बाइक का एक नया और बेहद आकर्षक एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में 'ब्लैक रोडस्टर' (Black Roadster) लाइवरी से लैस Ducati Diavel V4 को उतारा है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपये तय की है।

यह नया स्पेशल एडिशन डुकाटी डियावेल V4 के स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 32,000 रुपये अधिक महंगा है। जिसकी बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 29.66 लाख रुपये है। आइए जानते हैं कि इस नई सुपरबाइक में क्या खास है। 

विज्ञापन

डुकाटी डियावेल V4 ब्लैक रोडस्टर में क्या कुछ नया है?

डुकाटी सेंट्रो स्टाइल (Ducati Centro Stile) द्वारा तैयार की गई इस बाइक में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। जो इसे सड़क पर एक दमदार और अलग पहचान देते हैं। नई Black Roadster एडिशन को खास तौर पर नए डिजाइन और एक्सक्लूसिव कलर थीम के साथ पेश किया गया है। 

इसके मुख्य बदलाव की बात करें तो वे हैं:

  • एक्सक्लूसिव ब्लैक और रेसिंग येलो पेंट स्कीम:
    इस बाइक का मुख्य रंग गहरा ब्लैक (काला) रखा गया है। इसे और अधिक स्पोर्टी लुक देने के लिए इसके फ्यूल टैंक, रेडिएटर श्राउड्स और नए डिजाइन किए गए रियर सीट कवर पर चमकीले 'रेसिंग येलो' रंग के लहजे दिए गए हैं।

  • प्रीमियम टाइटेनियम फिनिश:
    मोटरसाइकिल के कई हिस्सों को टाइटेनियम फिनिश दी गई है। जो इसकी बनावट और प्रीमियम अपील को कई गुना बढ़ा देती है।

  • बुकिंग और कलर ऑप्शन:
    इस नए ब्लैक रोडस्टर रंग के आ जाने के बाद भी यह मोटरसाइकिल अपने पुराने सिग्नेचर 'डुकाटी रेड' रंग में भी बिकती रहेगी। कंपनी ने इस नई बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है और बहुत जल्द ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलना भी शुरू हो जाएगी।

इस नई बाइक का इंजन और परफॉर्मेंस कैसा है?

दिखने में भले ही यह नया एडिशन काफी अलग और आक्रामक नजर आता हो, लेकिन मैकेनिकल तौर पर यह स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है।

  • दमदार 1,158cc V4 इंजन:
    यह बाइक उसी भरोसेमंद 1,158cc के V4 इंजन द्वारा संचालित होती है, जो 10,750 rpm पर 168 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 126 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

  • रॉकेट जैसी रफ्तार:
    परफॉर्मेंस के मामले में यह बाइक एक बेहद पावरफुल मशीन है। यह मात्र 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। और इसकी टॉप स्पीड लगभग 274 किमी प्रति घंटा है।

विज्ञापन

डुकाटी की आगामी 'Desmo450 SM' से क्यों उठा पर्दा?

डियावेल V4 ब्लैक रोडस्टर के लॉन्च के अलावा, डुकाटी ने हाल ही में आयोजित हुए वर्ल्ड डुकाटी वीक 2026 के दौरान अपने एक बेहद खास प्रोटोटाइप मॉडल Desmo450 SM को दुनिया के सामने पेश किया है।

  • 2027 में ग्लोबल एंट्री की उम्मीद:
    यह प्रोटोटाइप इतालवी ब्रांड की अब तक की पहली प्रोडक्शन सुपरमोटो मोटरसाइकिल की एक झलक दिखाता है। उम्मीद है कि यह बाइक साल 2027 में वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए कदम रखेगी।

  • डुकाटी के नए ऑफ-रोड प्लेटफॉर्म पर आधारित:
    Desmo450 SM कंपनी के नए ऑफ-रोड प्लेटफॉर्म से निकलने वाली दूसरी मोटरसाइकिल है। इससे पहले कंपनी इस प्लेटफॉर्म पर 450 मोटोक्रॉस बाइक ला चुकी है।

  • रोड-फोकस्ड सुपरमोटो में बदलाव:
    जहां पुराना मोटोक्रॉस मॉडल केवल कच्चे और मिट्टी वाले रास्तों के लिए डिजाइन किया गया था, वहीं इस नए SM मॉडल में उसी प्लेटफॉर्म को सड़क के अनुकूल बनाने के लिए बड़े पहिये, रोड टायर और चेसिस में कई जरूरी बदलाव किए गए हैं।
     

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें