फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Taxi: दुबई में उड़ने वाली टैक्सी सर्विस को मिली मंजूरी, जानें कब होगी लॉन्च और पूरी डिटेल्स

Wed, 13 Nov 2024 09:53 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पहले हवाई टैक्सी Vertiport (वर्टिपोर्ट) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। जिससे दुबई शहरी हवाई परिवहन की पेशकश करने वाला पहला शहर बनने की दिशा में आगे बढ़ गया है।
विज्ञापन
Air Taxi - फोटो : Feepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अपने पहले हवाई टैक्सी Vertiport (वर्टिपोर्ट) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। जो शहरी हवाई परिवहन की पेशकश करने वाला पहला शहर बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन


दुबई के स्काईलाइन के साथ सहजता से घुलमिल जाने के लिए डिजाइन किया गया वर्टिपोर्ट, यात्रियों को आसमान में एक अद्वितीय, एफिशिएंट और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगा। 

कितना बड़ा होगा वर्टिपोर्ट
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्राउन प्रिंस और कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इस परियोजना को अधिकृत किया।

3,100 वर्ग मीटर में फैले इस वर्टिपोर्ट में डेडिकेटेड टेक-ऑफ और लैंडिंग क्षेत्र, विमान चार्जिंग स्टेशन, एक टैक्सी एप्रन और पार्किंग क्षेत्र होंगे। जिसमें हर साल 42,000 लैंडिंग और 170,000 यात्रियों की क्षमता होगी।

कैसी है यह एरियल टैक्सी
एरियल टैक्सी, जॉबी का एस4 मॉडल, शून्य उत्सर्जन वाला एक टिकाऊ इलेक्ट्रिक वाहन है, जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकता है। छह रोटर और चार बैटरी पैक से लैस, यह 321 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से 161 किमी तक यात्रा कर सकता है। एक पायलट और चार यात्रियों के लिए डिजाइन की गई, टैक्सी हेलीकॉप्टरों की तुलना में काफी कम शोर के लेवल पर चलती है।

कब होगी लॉन्च
वैश्विक सुरक्षा मानकों के मुताबिक, एयरकंडीशन से लैस वर्टिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के सहयोग से बनाई जाएगी। जॉबी एविएशन, जो विमान निर्माण और संचालन के लिए जिम्मेदार है, और स्काईपोर्ट्स, जो वर्टिपोर्ट बुनियादी ढांचे के डिजाइन और प्रबंधन की देखरेख करता है। दुबई की सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) इस परियोजना को संचालित करेगा। और इसे अन्य ट्रांजिट सिस्टम (पारगमन प्रणालियों) के साथ इंटीग्रेट (एकीकृत) करेगा। यह सेवा 2026 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

दुबई का मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
आरटीए के महानिदेशक मत्तार अल तायर ने कहा कि शुरुआती चरण में चार प्रमुख स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। जिससे निवासियों और विजिटर्स को दुबई में फास्ट, सुरक्षित और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना दुबई के मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी के नजरिए के अनुरूप है। जो ई-स्कूटर और साइकिल जैसे अन्य सार्वजनिक और व्यक्तिगत परिवहन विकल्पों तक आसान पहुंच प्रदान करती है।
विज्ञापन

इस साल हुआ था एमओयू 
इस साल की शुरुआत में, आरटीए ने जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी (जीसीएए), दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी (डीसीएए), स्काईपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, जो एडवांस्ड एरियल मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में ब्रिटेन की बड़ी कंपनी है, और जॉबी एविएशन, जो हवाई वाहनों में अमेरिका स्थित विशेषज्ञ कंपनी है, के साथ हवाई टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें