फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना

Fri, 02 Dec 2022 07:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नई योजना बनाई गई है। इसके तहत पूरे एनसीआर में डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा को फेज आऊट किया जाएगा।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण की समस्या सबसे बड़ी समस्याओं में से है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने नई योजना बनाई है, जिसके तहत डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा को फेज आऊट करने की समय सीमा तय कर दी गई है।

विज्ञापन

जारी हुए निर्देश

2 of 6
For Reference Only - फोटो : CAQM
कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक एनसीआर क्षेत्र में चल रहे डीजल ऑटो रिक्शा को फेजआऊट किया जाएगा। इसके लिए कमीशन की ओर से समय सीमा को भी तय कर दिया गया है। कमीशन की ओर से इसके लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सरकारों को जानकारी भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

कब तक चल पाएंगे डीजल वाले ऑटो

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कमीशन की ओर से जो निर्देश दिए गए हैं। उसके मुताबिक 31 दिसंबर 2026 तक एनसीआर में पूरी तरह से डीजल से चलने वाले सभी प्रकार के ऑटो रिक्शा को फेज आऊट किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

कमीशन की ओर से दिया गया एक और निर्देश

4 of 6
For Reference Only - फोटो : CAQM
दिसंबर 2026 तक एनसीआर में डीजल ऑटो रिक्शा को हटाने के साथ ही कमीशन की ओर से राज्य सरकारों को एक और निर्देश दिया गया है। जिसके मुताबिक एक जनवरी 2023 से एनसीआर में सिर्फ सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो के ही रजिस्ट्रेशन किए जाएं।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki: मारुति लाएगी खास तकनीक वाली डिजायर और स्विफ्ट, मिलेगा 40 से ज्यादा का एवरेज
विज्ञापन

क्या है लक्ष्य

5 of 6
For Reference Only - फोटो : CAQM
केंद्र सरकार का लक्ष्य दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करना है। इसके तहत कई तरह के कदमों को उठाया जा रहा है। प्रदूषण को देखते हुए सरकार चाहती है कि एक जनवरी 2027 से पूरे एनसीआर में सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ही चलाए जाएं।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राज्यों के कितने जिलों में होगा असर

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एनसीआर क्षेत्र में सबसे ज्यादा जिले हरियाणा के हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश और फिर राजस्थान के जिले हैं। हरियाणा के जिलों में फरीदाबाद, गुरूग्राम, बल्लभगढ़, बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली शामिल हैं। राजस्थान के सिर्फ दो जिले भरतपुर और अलवर एनसीआर में आते हैं।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Cars: टोयोटा की राह पर चली मारुति, फ्लेक्स फ्यूल वाली कारों पर किया यह एलान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें