फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Challan on WhatsApp: आसानी से भर पाएंगे ट्रैफिक चालान, जल्द ही इस राज्य में व्हाट्सएप पर मिलेगा

Wed, 30 Oct 2024 05:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रैफिक जुर्माना भुगतान को आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग ट्रैफिक चालान भेजने और भुगतान करने के लिए एक नए टूल के रूप में व्हाट्सएप के इस्तेमाल की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
WhatsApp - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ट्रैफिक जुर्माना भुगतान को आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग ट्रैफिक चालान भेजने और भुगतान करने के लिए एक नए टूल के रूप में व्हाट्सएप के इस्तेमाल की योजना बना रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए टेंडर के साथ, यह प्रक्रिया जल्द ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को सीधे व्हाट्सएप के जरिए ई-चालान भेजगा। जिसमें भुगतान के लिए एक सुविधाजनक ऑनलाइन लिंक शामिल होगा।
विज्ञापन

दिल्ली का व्हाट्सएप चालान सिस्टम: यह कैसे काम करेगा
राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना औसतन 1000 से 1500 के करीब ट्रैफिक चालान होते हैं। इसमें ज्यादातर ई-चालान जारी की जाती है। इसकी सूचना संबंधित वाहन के मालिक को एसएमएस और ई-मेल जरिये दी जाती है। एक बार जब यह सिस्टम सक्रिय हो जाता है, तो उल्लंघनकर्ताओं को एक व्हाट्सएप संदेश मिलेगा। जिसमें अपराध, जुर्माना राशि और Google Pay (गूगल पे), BHIM (भीम) या अन्य गेटवे जैसे लोकप्रिय यूपीआई प्लेटफॉर्म के जरिए तुरंत भुगतान करने के लिए एक लिंक होगा। सिस्टम को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में संदेश भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए उपयोग में आसानी हो।

यह बेहतर सेटअप शुरुआती जुर्माना नोटिस से लेकर रिमाइंडर, भुगतान कंफर्मेंशन और रसीदों तक कई सूचनाओं को सुव्यवस्थित करेगा। यह फ्रेमवर्क तस्वीरों, पीडीएफ और वीडियो जैसे विभिन्न मीडिया फॉर्मेट को भी सपोर्ट करेगा। जिससे पारदर्शिता और पहुंच बढ़ेगी।

दिल्ली की व्हाट्सएप चालान प्रणाली: सुविधा बनाम मौजूदा सिस्टम
फिलहाल, दिल्ली में ट्रैफिक जुर्माने का भुगतान परिवहन ई-चालान वेबसाइट के जरिए किया जाता है। लेकिन इस व्हाट्सएप आधारित सर्विस के शुरू होने के बाद, जुर्माना भरना ऑनलाइन खरीदारी करने जितना ही आसान हो जाएगा। नए जुर्माने या लंबित बकाया राशि के बारे में तुरंत अलर्ट सीधे यूजर के व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक व्हाट्सएप लोगों द्वारा संचार के लिए सबसे आम इस्तेमाल किया जाने वाला संदेश चैनल बन गया है। इसलिए व्हाट्सएप पर भी चालान की जानकारी भेजी जाएगी। हालांकि, यदि संबंधित वाहन मालिक व्हाट्सएप के साथ पंजीकृत नहीं है, तो इस स्थिति में एसएमएस और ईमेल (अगर कोई हो) के जरिए भी चालान भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें