फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में जलवा बिखेरेगी 'टार्जन- द वंडर कार', कई गाड़ियों का दिखेगा मॉडिफाइड वर्जन

Wed, 15 Jan 2025 07:16 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो एक्सपो 2025 न सिर्फ भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए, बल्कि देशभर के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए भी बेहद खास होने वाला है।
विज्ञापन
Tarzan Car - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट ऑटो एक्सपो 2025 17 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार का एक्सपो बेहद खास होने वाला है क्योंकि यहां भारत के मशहूर ऑटोमोबाइल डिजाइनर दिलीप छाबड़िया की कंपनी DC2 डिजाइन हाउस अपनी अनोखी और मॉडिफाइड कारों का कलेक्शन पेश करेगी। इसमें सबसे बड़ी खासियत है कि मशहूर फिल्मी कार "Taarzan The Wonder Car" का अपडेटेड वर्जन भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


दिखेगा मॉडिफाइड मॉडल्स का जलवा
DC2 डिजाइन ने हाल ही में अपनी मॉडिफाइड Humvee (हमवी) का टीजर जारी किया है। इस टीजर में कार का लुक और डिजाइन पूरी तरह से नया दिख रहा है। इसमें नई क्रीज और बॉडी डिजाइन देखने को मिलेगी। हालांकि, कार का मैकेनिकल सेटअप Hummer के समान होगा, लेकिन बाहरी और आंतरिक डिजाइन इसे पूरी तरह अलग बनाएंगे।

Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है DC2 टीम
दिलीप छाबड़िया का डिजाइन हाउस अपने अनोखे और आकर्षक डिजाइन के लिए जाना जाता है। खासकर उनकी फिल्मी कार "Taarzan The Wonder Car" ने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस कार का नया अवतार कितना खास और आकर्षक होगा।

दिलीप छाबड़िया और उनकी टीम इस बड़े इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका कहना है कि वे अपने अनोखे डिजाइनों के जरिए दर्शकों को एक नई सोच और रचनात्मकता का अनुभव कराएंगे। इस बार DC2 का फोकस सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके नए प्रोजेक्ट्स में कमर्शियल और लग्जरी वाहनों का भी खास योगदान होगा।
विज्ञापन

Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए शानदार मौका
ऑटो एक्सपो 2025 न सिर्फ भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए, बल्कि देशभर के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए भी बेहद खास होने वाला है। यहां DC2 के साथ-साथ अन्य कंपनियां भी अपने नए इनोवेशन और मॉडिफिकेशन पेश करेंगी। दिलीप छाबड़िया के ये नए मॉडल्स यकीनन हर किसी का ध्यान आकर्षित करेंगे।

ऑटो एक्सपो 2025 में DC2 डिजाइन की यह नई पेशकश ऑटोमोबाइल डिजाइन की दुनिया में एक नया आयाम स्थापित करेगी। ऐसे में इस इवेंट का हिस्सा बनना किसी खास मौके से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें