किन सेगमेंट्स में दिखी सबसे ज्यादा ग्रोथ?
टाटा मोटर्स के एमडी और सीईओ गिरीश वाघ के अनुसार सबसे ज्यादा ग्रोथ ILMCV (इंटरमीडिएट, लाइट और मीडियम सीवी) में हुई। इसके बाद छोटे सीवी और हैवी ड्यूटी ट्रक्स की हुई है। उन्होंने कहा कि फ्रेट डिमांड BTKM के लिहाज से लगातार बढ़ रही है और आने वाले महीनों में वॉल्यूम्स में और उछाल देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े: Luxury Cars: आखिर इतनी महंगी क्यों होती हैं लग्जरी कारें? जानिए आप असल में किस चीज की कीमत चुकाते हैं?
NSO के पहले एडवांस एस्टीमेट के मुताबिक भारत की GDP FY2 6 में 7.4% बढ़ने का अनुमान है। FY25 में ग्रोथ 6.5% रही थी।ऑटोमोबाइल, स्टील, सीमेंट, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर्स से बढ़ती ट्रांसपोर्ट डिमांड CV बाजार को और मजबूती देगी।
टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड का दबदबा
मार्केट के दिग्गज टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड, जिनके पास बाजार की 53% हिस्सेदारी है, इस मोमेंटम को लेकर काफी उत्साहित हैं। टाटा मोटर्स के अनुसार, इंटरमीडिएट और हेवी-ड्यूटी ट्रकों में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखी जा रही है। वहीं, अशोक लेलैंड का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही, तो हम प्री-पैंडेमिक (2019) के सारे रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे।