फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus के चलते कार कंपनियों ने बदले अपने 'लोगो', पढ़ाया सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ!

Fri, 03 Apr 2020 02:48 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
German Car Brands - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर के कार निर्माताओं ने जागरुकता अभियान चलाया है। इनमें से ज्यादातर कंपनियों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि यह समय घर पर सुरक्षित रहने का है। बता दें कि कोरोनावायरस की इस लड़ाई में कई कंपनियां मास्क और वेंटिलेटर बनाकर भी सरकार की मदद कर रही हैं। वहीं जर्मन कार कंपनियों ने कुछ अलग करते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का नियम समझाया है। आईए जानते हैं...    
विज्ञापन

2 of 5
volkswagen AG - फोटो : Social Media

सोशल डिस्टेंसिंग पर संदेश

जर्मन कार ब्रांड फॉक्सवैगन, मर्सिडीज- बेंज और ऑडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक रचनात्मक अभियान चलाया है। इन तीनों ऑटो दिग्गज कंपनियों ने अपने लोगो को भी बदल दिया है। ऐसा करके कंपनियों ने सोशल डिस्टेंसिंग संदेश को बढ़ावा देने की अपील की है। फॉक्सवैगन और ऑडी दोनों ही फॉक्सवैगन एजी ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनियां हैं। फॉक्सवैगन एजी जर्मनी का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता ग्रुप है, जिसका सबसे बड़ा मुकाबला टोयोटा से है। फॉक्सवैगन ने कोरोना के चलते चीन, अमेरिका, जर्मनी और यूरोप स्थित फैक्टरियों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Mercedes Benz Logo - फोटो : Social Media

मर्सिडीज बेंज

मर्सिडीज बेंज ने अपने लोगो में बदलाव किया है। कंपनी ने अपने लोगो में उन तीन लाइनों को गोल सर्कल से अलग कर दिया है। जो गोल सर्कल से टच हो रही थीं। मर्सिडीज ने इस लोगो को बनाने के लिए अपने सहयोगी मार्कोल होब्राथ को विशेष धन्यवाद दिया है।  
 
 

4 of 5
Volkswagen logo - फोटो : Social Media

फॉक्सवैगन

वहीं फॉक्सवैगन कंपनी ने भी अपने लोगो में बदलाव किया है। कंपनी ने लोगो में सर्कल में रखे 'V' और 'W' दोनों अक्षरों को अलग-अलग कर दिया है। इसके बाद कंपनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कंपनी ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि हम #Volkswagen हैं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए धन्यवाद। बता दें कि जर्मन भाषा के अनुसार फॉक्स का अर्थ है समुदाय होता है और वैगन का अर्थ कार होता है। कंपनी फॉक्सवैगन लोगो का उपयोग 1937 से कर रही है। यह नाजी ध्वज और स्वस्तिक सिंबल से प्रेरित था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Audi Logo - फोटो : Social Media
वहीं ऑडी ने भी कुछ ऐसा ही अनोखा काम किया है। जर्मन कार कंपनी ऑडी ने कुछ अलग करते हुए अपने लोगों के साथ नया प्रयोग किया है। ऑडी के लोगों की पहचान हैं उसमें एक साथ जुड़े हुए चार छल्ले। लेकिन ऑडी ने सोशल डिस्टेंसिंग का मैसेज देते हुए इन चारों छल्लों को अलग-अलग कर बताने की कोशिश की है कि सोशल डिस्टेंसिंग कितनी जरूरी है। ऑडी के चार छल्ले चार कंपनियों Audi, DKW, Horch और Wanderer के नाम का प्रतिनिधित्व करते हैं।     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें