फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Bike: वायु प्रदूषण के खिलाफ अनोखा विरोध, कांग्रेस सांसद इलेक्ट्रिक बाइक से पहुंचे संसद

Tue, 16 Dec 2025 02:59 PM IST
सुयश पांडेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद वामसी कृष्णा गद्दाम ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया। वे अपनी कार की जगह इलेक्ट्रिक बाइक से संसद भवन पहुंचे।
 
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद वामसी कृष्णा गड्डम ई-बाइक से संसद पहुंचे। - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। कांग्रेस सांसद वामसी कृष्णा गद्दाम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया। वे मंगलवार को कार छोड़ इलेक्ट्रिक बाइक (ई-बाइक) की सवारी करते हुए संसद भवन पहुंचे।

विज्ञापन


सांसद वामसी कृष्णा का यह कदम केवल एक प्रतीकात्मक यात्रा नहीं थी। बल्कि इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या के प्रति लोगों और नीति निर्माताओं को जागरूक करना था। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। ऐसे में एक जन-प्रतिनिधि का यह प्रयास 'ग्रीन मोबिलिटी' को अपनाने का एक मजबूत संदेश देता है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 500 के करीब

सोमवार को पूरी दिल्ली घनी धुंध यानी स्मॉग की चपेट में रही। इसकी वजह से हवा इतनी खराब हो गई कि सांस लेना भी मुश्किल हो गया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 498 तक पहुंच गया, जो बेहद खतरनाक माना जाता है। दिल्ली के 40 में से 38 एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की हालत 'गंभीर' दर्ज की गई। बाकी दो जगहों पर भी स्थिति 'बेहद खराब' रही।

सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हालात लगातार बिगड़ते देख कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करने का फैसला किया है। यह सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील और एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने उठाया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि प्रदूषण को रोकने के लिए जिम्मेदार प्रशासन अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहा है। अपराजिता सिंह ने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट सख्त आदेश नहीं देता, तब तक अधिकारी प्रदूषण रोकने के लिए बने नियमों और प्रक्रियाओं का सही से पालन नहीं करते। इसी वजह से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें